1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Numerology Horoscope 31 August to 6 September 2026

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

Weekly Numerology Horoscope 31 August to 6 September 2026
Numerology Rashifal 2026: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक (1 से 9) के आधार पर भविष्य की संभावनाओं का आकलन किया जाता है। प्रत्येक मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसी के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय क्षमता, सफलता, संबंधों और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया जाता है। सप्ताह भर ग्रहों की ऊर्जा में होने वाले परिवर्तन इन मूलांकों पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं।

मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)

इस सप्ताह आपके सामने अपनी क्षमता साबित करने के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से लंबित निर्णयों को अब अंतिम रूप देने का समय है। हर बात को अपने तरीके से करने की जिद संबंधों में तनाव पैदा कर सकती है।
आर्थिक रूप से सप्ताह संतुलित रहेगा, लेकिन दिखावे पर खर्च करने से बचें।
उपाय: किसी महत्वपूर्ण कार्य से पहले कुछ समय शांत रहकर उसकी प्राथमिकताएं तय करें।
 

मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)

इस सप्ताह मन में चल रहे विचारों और भावनाओं का प्रभाव आपके निर्णयों पर दिखाई दे सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की बात को लेकर गलतफहमी बनने की संभावना है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को समझें। घर-परिवार से जुड़ा कोई विषय आपका ध्यान मांग सकता है। रचनात्मक कार्यों में नई सोच लाभ देगी। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बढ़ाने का समय है।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें ।
 

मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)

आपकी वाणी और ज्ञान इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी पूंजी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह भविष्य की योजना में उपयोगी साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ कुछ अनियोजित खर्च भी सामने आ सकते हैं।
उपाय: गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
 

मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)

सप्ताह की शुरुआत में परिस्थितियां आपकी अपेक्षा के अनुसार तेजी से आगे नहीं बढ़ेंगी, लेकिन मध्य सप्ताह के बाद स्थिति में सुधार दिखाई दे सकता है। किसी पुराने मामले को नए दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता होगी। नौकरी और व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी विचार आ सकते हैं, परंतु निर्णय लेने से पहले उसके दूरगामी प्रभावों को समझें। आर्थिक लेनदेन में
दस्तावेजों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के समीप सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
 

मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)

गतिशीलता और संपर्क इस सप्ताह आपके लिए नए रास्ते खोल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए ग्राहक अथवा उपयोगी व्यावसायिक संपर्क मिल सकते हैं। नौकरी-पेशा लोगों को अपनी कार्यशैली में बदलाव का अवसर मिलेगा। यात्रा संबंधी योजना बन सकती है।
विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता और परीक्षा की तैयारी में निरंतरता बनाए रखना आवश्यक होगा। जल्द लाभ के आकर्षण में जोखिम लेने से बचें।
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
 

मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)

संबंधों और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाने वाला सप्ताह है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय को महत्व मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता और सौंदर्यबोध लाभ दिला सकता है। प्रेम संबंधों में पुराने मतभेदों को दोहराने के बजाय भविष्य पर ध्यान देना बेहतर होगा।
उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद महिला को उपयोगी सामग्री भेंट करें।
 

मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)

इस सप्ताह बाहरी परिस्थितियों से अधिक अपने निर्णयों की दिशा पर ध्यान देना होगा। कोई पुराना विचार या योजना फिर से आपके सामने आ सकती है। कार्यों में थोड़ी धीमी गति रह सकती है, लेकिन इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। निजी जीवन में अनावश्यक संदेह संबंधों में दूरी पैदा कर सकता है।
उपाय: मंगलवार को किसी मंदिर में ध्वजा अर्पित करें।
 

मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)

यह सप्ताह आपके लिए परिणाम और जिम्मेदारी दोनों लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके पुराने प्रयासों का मूल्यांकन होगा और किसी वरिष्ठ की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है, लेकिन धन को लेकर किसी अन्य व्यक्ति पर पूर्ण निर्भरता उचित नहीं होगी। संपत्ति या बड़े निवेश से संबंधित निर्णयों में जल्दबाजी से बचें। धैर्य इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा।
उपाय: शनिवार को किसी श्रमिक की सहायता करें ।
 

मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)

यह सप्ताह आपके लिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने और किसी पुराने निर्णय को अंतिम रूप देने की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आपकी सक्रियता आपको आगे रख सकती है। क्रोध या अधीरता से लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। यात्रा और नए कार्यों की शुरुआत के अवसर मिलेंगे, लेकिन अपनी ऊर्जा को एक साथ बहुत अधिक
दिशाओं में न बांटें।
उपाय: परिस्थितियों में क्षमा और संयम का भाव बनाए रखें।

अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
डॉ. अभय गुप्ता
The author is an experienced Numerologist,  Life coach, Motivational Speaker, NLP Master Trainer. Mob. 9479716025 .... और पढ़ें
अगला लेख
हारे का सहारा से कीर्तन जैम तक: खाटू श्याम और जगन्नाथ जी के प्यार में क्यों पागल है Gen Z?