1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. ketu ka singh rashi me gochar 2025

Ketu transit 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

ketu ka singh rashi me gochar 2025
Ketu transit 2025: केतु ग्रह ने 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर किया था और इस राशि में वह 18 मई 2025 को शाम 07 बजकर 35 मिनट तक रहने के बाद सिंह राशि में गोचर कर जाएगा। केतु का सिंह राशि में गोचर वैसे तो शुभ नहीं माना जाता परंतु 3 राशियों के लिए यह बहुत शुभ साबित होगा।
 
1. मिथुन राशिफल: आपकी राशि के तीसरे भाव में केतु का गोचर आपके साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम को बढ़ाएगा। यदि आपके अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत की है तो उसका फल आपको अवश्य मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रचि बढ़ जाएगी। आप अपने मित्र, भाई बहन या रिश्‍तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में उन्नति होगी। 
 
2. तुला राशिफल: आपकी राशि के एकादश भाव में केतु का गोचर लाभदायक साबित होगा। इसके चलते नौकरी में वेतनवृद्धि होगी और कारोबारी हैं तो आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि रिश्‍तों को लेकर आप थोड़ा सतर्कतासे व्यवहार करें। आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
3. धनु राशिफल: आपकी राशि के नवम भाव में केतु का गोचर भाग्य को बढ़ावा देने के साथ ही धार्मिक स्थलों की यात्रा भी कराएगा। यह धर्म कर्म के कार्यों, योग और ध्यान में भी रुचि बढ़ाएगा। घर परिवार के साथ आपका समय खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आमदानी में बढ़ोतरी होगी। घर के बुजुर्गों और ऑफिस के वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
केतु मचाएगा देश और दुनिया में तबाही, 18 माह संभलकर रहना होगा