Kumbha Rashi 2022 : कुंभ राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
Aquarius January 2022
1. कुंभ राशि जनवरी माह 2022 (Aquarius zodiac sign February 2022) : कुंभ राशि के लोगों के लिए यह माह मिलेजुले असर वाला होगा। आपको हर मामले में थोड़ा सावधान रहने के जरूरत है। कुल मिलाकर यह माह अच्छा रहेगा।
परिवार : इस माह परिवार में मतभेद की आशंका है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। घर में तनाव का माहौल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी बुरे समाचार की आशंका है, ऐसे में सावधान रहें। हनुमान चालीसा पढ़ते रहें।
व्यापार : कारोबारी हैं तो लाभ तो मिलेगा, परंतु खर्चें भी बढ़ जाएंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा हैं तो यह माह सामान्य रहेगा और कोई समस्या नहीं होगी।
करियर : कॉलेज के छात्र हैं तो करियर को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि अध्यापक और सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। स्कूली छात्रों की प्रशंसा होगी और उन्हें कुछ नया भी सीखने को मिलेगा।
दांपत्य : विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा।
विवाह : अविवाहित हैं तो इस माह विवाह के योग बन रहे हैं।
प्रेम : यदि किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो आपके पार्टनर के मन में शक पैदा होने से वाद-विवाद होगा।
सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा रहेगा। हालांकि यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं तो आपको विशेष ध्यान रखना होगा। मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे और मन में बेचैनी रहेगी।
