सम्बंधित जानकारी
- Makar Rashi 2022 : मकर राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
- Makar Rashifal 2022- मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Capricorn Horoscope 2022
- Kumbha Rashi 2022 : कुंभ राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
- Meen Rashi 2022 : मीन राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
- Lal Kitab Rashifal 2022 : वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें
Makar Rashi 2022 : मकर राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
Capricorn January 2022
1. मकर राशि जनवरी माह 2022 (Capricorn zodiac sign January 2022) : इस माह सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर, प्रेम आदि के मामलों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।
परिवार : परिवार में किसी बात को लेकिन चिंता रहेगी। किसी को कटु वचन कहने से माहौल खराब होगा। पड़ोसी से भी संबंध खराब हो सकते हैं। हालांकि इस माह यात्रा के भी योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे।
व्यापार : व्यापारी हैं तो इस माह व्यापार में घाटे की आशंका है, जैसे कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से हानि संभव है। पैसों के लेन-देन के समय सावधानी बरतें। हालांकि व्यापार में नए साझेदार बनने की संभावना भी है।
नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो यह समय चुनौतीभरा होगा। बॉस भी आपके काम से खुश नहीं नजर आएंगे, परंतु आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
करियर : कॉलेज के छात्रों के लिए यह चुनौतीभरा समय है। आपको अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ बातों को लेकर पिता से कहासुनी होगी। स्कूली छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।
दांपत्य : विवाहित हैं तो जीवनसाथी से कहासुनी होगी और रिश्तों में खटास आ सकती है।
विवाह : विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह कहीं से अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन ध्यान नहीं दे पाने के कारण वह हाथ से निकल जाएगा।
प्रेम : किसी के साथ रिलेशन में हैं तो शक की भावना आएगी। ऐसे में आपस में इस विषय पर खुलकर बात करने से समस्या सुलझ सकती है।
सेहत : पेट से संबंधित समस्या हो सकती है इसलिए खानपान पर ध्यान रखें। मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी। मन अशांत और बेचैन रहेगा।
