मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Makar Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (10:51 IST)

Makar Rashi 2022 : मकर राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

Makar Rashi 2022 : मकर राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल - Makar Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi
Capricorn Monthly Horoscope 2022: वर्ष 2022 में मकर राशि का भविष्य कैसा रहेगा। वार्षिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार मकर राशि (Makar Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) के लिए हर महीने का भविष्यफल। सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर आदि में आओ जानते हैं कि वर्ष 2022 आपके लिए क्या लाया है। इस वर्ष खुशियां मिलेंगी या होगा दु:ख का सामना।
 
 
1. मकर राशि जनवरी माह 2022 (Capricorn zodiac sign January 2022) : परिवार में किसी बात को लेकिन चिंता रहेगी। किसी को कटु वचन कहने से माहौल खराब होगा। पड़ोसी से भी संबंध खराब हो सकते हैं। हालांकि इस माह यात्रा के भी योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे।
व्यापारी हैं तो इस माह व्यापार में घाटे की आशंका है, जैसे कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से हानि संभव है। पैसों के लेन-देन के समय सावधानी बरतें। हालांकि व्यापार में नए साझेदार बनने की संभावना भी है। नौकरीपेशा हैं तो यह समय चुनौतीभरा होगा। बॉस भी आपके काम से खुश नहीं नजर आएंगे, परंतु आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। 
 
कॉलेज के छात्रों के लिए यह चुनौतीभरा समय है। आपको अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ बातों को लेकर पिता से कहासुनी होगी। स्कूली छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी से कहासुनी होगी और रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह कहीं से अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन ध्यान नहीं दे पाने के कारण वह हाथ से निकल जाएगा। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो शक की भावना आएगी। ऐसे में आपस में इस विषय पर खुलकर बात करने से समस्या सुलझ सकती है।
 
पेट से संबंधित समस्या हो सकती है इसलिए खानपान पर ध्यान रखें। मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी। मन अशांत और बेचैन रहेगा।
 
 
2. मकर राशि फरवरी माह 2022 (Capricorn zodiac sign February 2022) : इस माह पारिवारिक कलह के सुलझने की संभावना है। हालांकि कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले अटक सकते हैं। रिश्तेदारी में भी आपको लेकर नकारात्मक छवि बनेगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे दूरी बना सकते हैं या नाराज रह सकते हैं।
कारोबारी हैं तो साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहें। इस माह अधिक खर्च होगा। हालांकि यह माह अच्छी डील करने का माह है, जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरीपेशा हैं तो कई प्रकार की परेशानियां आएंगी लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो वह सुलझ जाएगी।
 
यदि आप स्कूली छात्र हैं तो पढ़ाई को लेकर तनाव रहेगा और माता-पिता आपसे नाराज रहेंगे। कॉलेज के छात्र हैं तो करियर को लेकर चिंता और भ्रम रहेगा। हालांकि उचित मार्गदर्शन मिलने से इस समस्या का समाधान होगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है।
 
विवाहित हैं तो थोड़ी-बहुत अनबन होगी लेकिन आपको अपनी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं, लेकिन आपकी ओर से टाले जाने की संभावना है। पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में हैं तो साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होगी।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह अच्छा है। हालांकि सिरदर्द की समस्या हो सकती है, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। बाहर जा रहे हैं तो सावधानी रखें।
 
3. मकर राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope March 2022) : इस माह परिवार में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में खुशी का समाचार मिलेगा। घर के किसी काम से बाहर जाने की संभावना है। अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कारोबारी हैं तो आर्थिक मामलों में संयम से काम लेने की आवश्यकता है। प्रतिद्वंद्वियों से नुकसान हो सकता है। हालांकि पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो इस माह काम का बोझ ज्यादा रहेगा और आप पर दिमागी प्रेशर भी रहेगा। हालांकि आपको धैर्य से काम लेकर काम को समय पर निपटाना होगा जिस कारण सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
 
यदि आप स्कूली छात्र हैं तो इस समय आपको पढ़ाई और परीक्षा पर ही फोकस रखना होगा। कॉलेज के छात्र हैं तो आपके लिए भी यह समय चुनौतीभरा है। आपको किसी का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है।
 
विवाहित हैं तो इस माह जीवनसाथी के साथ अच्छी बनेगी और आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अविवाहित हैं तो आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो इस माह रिलेशन मजबूत होगा। प्रेम में बढ़ोतरी होगी।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है। हालांकि दुर्घटना या मोच की आशंका जरूर है। अत: फिजिकल एक्टिविटी, वाहन चलाने और उठने-बैठने पर सतर्क रहें। शुगर है तो इस माह सावधान रहें। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है।
 
4. मकर राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope April 2022) : इस माह परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। पड़ोसियों से भी संबंध अच्‍छे बने रहेंगे।
कारोबारी हैं तो व्यापार में लाभ तो होगा लेकिन खर्चे भी बहुत होंगे। आप व्यापार को विस्तार देने पर विचार करेंगे। नौकरीपेशा हैं तो नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। हालांकि वर्तमान में जहां कार्य कर रहे हैं, वहां पर भी आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। ऐसे में सोच-समझकर निर्णय लें और अवसर को हाथ से जाने न दें।
 
स्कूली छात्रों के लिए यह समय शुभ है। कॉलेज के छात्रों के लिए यह समय कड़ी मेहनत करने का है। नए मित्र बनेंगे और सभी से सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं तो इस माह आपकी मेहनत रंग लाएगी।
 
विवाहित हैं तो इस माह आपकी कोई बात जीवनसाथी को चुभ सकती है जिसके कारण कुछ समय के लिए रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अविवाहित हैं तो इस माह विवाह के योग हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह कुछ स्पेशल होने वाला है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह आपके लिए सामान्य है। हालांकि आपका खानपान आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
5. मकर राशि मई माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope May 2022) : इस माह भी घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-शांति बनी रहेगी। सभी में स्नेह बना रहेगा और परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए प्रगति और लाभ का रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो कुछ मुश्‍किलें आ सकती हैं। आपको लेकर गलतफहमी निर्मित हो सकती है इसलिए सतर्क रहें।
 
छात्रों के लिए यह माह अच्छा रहेगा और उनके प्रोजेक्ट्स भी पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सावधान रहने की जरूरत है। स्कूली छात्रों से टीचर्स नाराज रह सकते हैं।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इस पर ध्यान नहीं दिया तो झगड़ा होने की आशंका है। अविवाहित हैं तो अच्छा रिश्ता आएगा और बात जम भी सकती है। हालांकि आपको सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना होगा।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा है, परंतु आपको भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे और किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं होगी।
 
 
6. मकर राशि जून माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope June 2022) : इस माह पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहे, इसके लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा अन्यथा मामला झगड़े के रूप में परिवर्तित हो सकता है इसलिए शांति बनाए रखें। बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
व्यापारी हैं तो आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा है। नुकसान होने की आशंका है इसलिए आप सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
 
नौकरीपेशा हैं तो इस माह नौकरी में तनाव रहेगा। अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो इस माह आपको किसी बात का डर सताएगा और मन थोड़ा बेचैन रहेगा।
 
छात्रों को इस माह और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्कूली छात्रों को पढ़ाई को लेकर डांट सुनने को मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कुछ नया सीखने को मिलेगा।
 
विवाहित हैं तो इस माह आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। विवाह की प्रतीक्षा में हैं, तो उन्हें इस माह शुभ संकेत मिल सकते हैं। पहले से रिलेशन में हैं तो आपकी अपने साथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी।
 
इस माह आपकी सेहत ठीक रहेगी। हालांकि आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन आ सकता है इसलिए अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।
 
7. मकर राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope July 2022) : यह माह आपके परिवार में नई खुशियां लेकर आएगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा या किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भूमि या भवन को बेचने का विचार बनेगा।
कारोबारी हैं तो इस माह आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि इस माह आपको अपने व्यापार में विस्तार की योजना भी बनाना चाहिए। कुछ नया सोचना चाहिए ताकि भविष्य में अच्छा लाभ मिल सके।
 
नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में कई प्रकार की चुनौतियां मिल सकती हैं। आपको संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। सरकारी नौकरी है तो सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
 
स्कूली छात्रों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा और पढ़ाई में मन लगेगा। कॉलेज के छात्रों को करियर को लेकर चिंता रहेगी। ऐसे में अपनी रुचि के अनुसार विषय को चुनें और उस पर अच्छे से काम करें। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो स्वयं का लक्ष्य निर्धारित करें।
 
विवाहित लोगों के लिए यह माह आनंददायक रहेगा। दोनों एक-दूसरे की चिंता करेंगे। अविवाहित हैं तो इस माह कहीं से अच्छा संकेत मिल सकता है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
 
सेहत की दृष्‍टि से इस माह पेट संबंधी रोग हो सकता है। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
 
8. मकर राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope August 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता को उचित सम्मान दें और उनकी सेहत का ध्यान रखें।
कारोबारी हैं तो इस माह व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। आपके अटके पड़े कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने व्यापार के लिए नई योजनाओं को बनाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो बॉस आपके कार्य से संतुष्ट दिखाई देंगे तथा उन्हें अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी काम करते हैं उन्हें इस माह अपने काम में दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से भी उन्हें चुनौती मिलेगी।
 
स्कूली छात्र हैं तो इस माह पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। हालांकि अध्यापकों की ओर से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन्हें इस माह शुभ संकेत मिलेगा।
 
विवाहित हैं तो इस माह आप अपने जीवनसाथी के प्रति उदासी का भाव रखेंगे। अविवाहित हैं तो इस माह निराशा हाथ लगेगी। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो आपका उनसे मोहभंग भी हो सकता है जिससे रिश्तों में दूरी बढ़ जाएगी।
 
शारीरिक रूप से आप एकदम स्वस्थ महसूस करेंगे। दमा या अस्थमा के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें। मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
Capricorn Monthly Horoscope 2022
9. मकर राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope September 2022): इस माह आपका स्वभाव चिढ़चिढ़ा रहने के कारण घर का माहौल बिगड़ने की आशंका है। खुद पर नियंत्रण रखें और माहौल को अच्छा बना रहने दें। इस माह धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। किसी पुराने परिचित से मिलने की संभावना है।
कारोबारी हैं तो यह माह शुभ संकेत दे रहा है। धनलाभ होगा, परंतु आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है। यह माह व्यापार के लिए अच्छा है। प्रयास किए तो ज्यादा लाभ कमा सकते हो।
 
नौकरीपेशा हैं तो यह माह शुभ रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। सरकारी कर्मचारी अपने काम से संतुष्ट होंगे हालांकि राजनीतिक रूप से उन्हें चुनौती मिल सकती है। 
 
स्कूली छात्र हैं तो संस्कृति और कला के क्षेत्र में रुचि लेंगे जिसमें उन्हें भरपूर आनंद आएगा। कॉलेज के छात्रों को अपना प्रोजेक्ट पूरा करना होगा अन्यथा अध्यापक आपसे नाराज रहेंगे। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आप सफल होंगे।
 
विवाहित हैं तो दोनों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए रिश्ते आएंगे। पहले से रिलेशन में रह रहे लोग अपने साथी से किसी बात को लेकर निराश रह सकते हैं।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा है। हालांकि मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे तथा कोई-न-कोई बात परेशान करती रहेगी।
 
10. मकर राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope October 2022) : इस माह परिवार में किसी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपना ज्यादातर समय अपने परिवार को देंगे तथा उनके साथ आपका स्वभाव मैत्रीपूर्ण रहेगा। हालांकि आपके अपने परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
कारोबारी हैं तो यह माह अति उत्तम संकेत लेकर आया है। कई तरह के अवसर प्राप्त होंगे। आप मित्रतापूर्ण व्यवहार रखें व कटु वचन कहने से बचें। नौकरीपेशा हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आपकी अनदेखी के कारण वे आपके हाथ से निकल भी सकते हैं।
 
छात्र हैं तो यह माह आपके लिए अनुकूल है तथा आप अपनी पढ़ाई को लेकर आशावादी रहेंगे। नौकरी की तलाश है तो इस माह प्रस्ताव मिलेंगे। स्कूली छात्र हैं तो किसी चीज को लेकर भ्रमित रह सकते हैं जिससे एक उलझन की स्थिति बनी रहेगी।
 
विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा व कुछ बातों को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है, जो जल्द ही दूर हो जाएगी। विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो इस माह निराशा हाथ लगेगी। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो सावधान रहें। आपका प्यार जगजाहिर हो सकता है।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक रूप से आपको कोई चिंता सताती रहेगी।
 
11. मकर राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope November 2022) : इस माह रिश्‍तेदारों का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि आपके चिढ़चिढ़े स्वभाव के कारण माहौल खराब हो सकता है। ऐसे में अपनों से बड़ों का परामर्श सुनें तथा उनको उचित सम्मान दें।
कारोबारी हैं तो यह माह अच्छा रहेगा। पिछले कुछ माह से आपके जो काम अटके हुए थे, वे इस माह पूर्ण होंगे लेकिन नए कार्यों में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपको अपने सहकर्मियों से चुनौतियां मिल सकती हैं। ऐसे में स्वयं को पहले से ही सचेत रखें और काम पर ही फोकस रखें।
 
स्कूल के छात्र हैं तो किसी अपने का मार्गदर्शन मिलेगा, जो भविष्य में काम आएगा। कॉलेज के छात्र हैं तो पढ़ाई के अत्यधिक दबाव के कारण मानसिक तनाव में रह सकते हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह आपको कड़ी मेहनत करना होगी। यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो मेहनत असफल हो जाएगी। 
 
विवाहित हैं तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। हालांकि साथ में कहीं जाने का प्लान बन सकता है। अविवाहित लोगों को इस माह कुछ और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो मतभेद सुलझाने के प्रयास में ही पूरा माह निकल जाएगा।
 
सेहत की दृष्‍टि से इस माह गले और दांत का कोई रोग हो सकता है। दुर्घटना की आशंका भी है। अनावश्यक मानसिक चिंताओं के कारण बेचैनी रहेगी।
 
 
12. मकर राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope December 2022) : इस माह परिवार में सामान्य माहौल रह सकता है। मिले-जुले परिणाम रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और घर के बुजुर्ग एवं बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस माह आर्थिक संकट भी रहेगा।
कारोबार की दृष्‍टि से यह माह शुभ संकेत लेकर आया है। आपके व्यवहार के कारण धनलाभ होगा। आय के नए दरवाजे खुलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मी का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो यह माह तनावभरा रहेगा। किसी सहकर्मी से नोकझोंक हो सकती है।
 
स्कूली छात्रों का अपने सहपाठी से मनमुटाव होगा। हालांकि आपको पढ़ाई पर ही फोकस करना चाहिए। कॉलेज के छात्रों को किसी सहपाठी के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को इस माह सफलता हाथ लगेगी।
 
विवाहित हैं तो यह माह सामान्य रहेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। हालांकि आपकी नादानी के कारण रिश्ता टूट सकता है। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो इस माह मतभेद दूर होकर प्रेम बढ़ सकता है।
 
सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक नहीं है। शुगर और ब्लडप्रेशर है तो ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक रूप से कोई समस्या नहीं होगी।
ये भी पढ़ें
दिसंबर राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके जीवन में होगा चमत्कार, पढ़ें हर राशि का हाल