गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Mithun Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 नवंबर 2021 (18:31 IST)

Mithun Rashi 2022 : मिथुन राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल

Mithun Rashi 2022 : मिथुन राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल - Mithun Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi
Mithun Rashi 2022
Gemini Monthly Horoscope 2022: मिथुन राशि के लिए क्या लाया है नया वर्ष 2022 और कैसा रहेगा इस वर्ष आपका भविष्य या भविष्य में क्या करेंगे आप, कैसा रहेगा हर माह का भविष्यफल। वार्षिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार मिथुन राशि के लिए हर महीने का ( Mithun Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) भविष्यफल यहां जानिए संक्षिप्त में।
 
1. मिथुन राशि जनवरी माह 2022 (Gemini zodiac sign January 2022) : आपके लिए यह माह शुभ समाचार लेकर आएगा। घर-परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। मांगलिक कार्य और यात्रा के योग हैं। किसी का रिश्‍ता पक्का होगा। सभी से आपके मधुर संबंध बनेंगे। कुछ नया करने का सोच रहे हैं, तो कर डालें।
 
व्यापारियों के लिए शुभ संकेत हैं। आकस्मिक धनलाभ होगा और यदि कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं तो डरें नहीं, सोच-समझकर कर दें, लाभ ही होगा। यदि नौकरीपेशा हैं तो आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर काम का बोझ भी बढ़ जाएगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह माह आपके लिए अवसरों से भरा है। ऐसे में इंटरव्यू की तैयारी पूरी करके रखें।
 
छात्रों को नए टॉस्क मिलेंगे और पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। अन्य कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जैसे खेलकूद, संगीत या चित्रकारी में आप बेहतर करके प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अविवाहित हैं तो अभी और इंतजार करना पड़ेगा। खोजबीन को तेज करना होगा। विवाह हो चुका है तो रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट झेलना पड़ सकती है, परंतु आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा। सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है। पौष्टिक आहार का ही सेवन करें।
 
2. मिथुन राशि फरवरी माह 2022 (Gemini zodiac sign February 2022) : घर में सुधार होगा या आप नया घर खरीद सकते हैं। कर्ज लेकर कोई काम करने का सोच रहे हैं तो क्षमता से ज्यादा कर्ज न लें। परिवार और रिश्‍तेदारी में आने-जाने का क्रम बढ़ेगा।
 
कारोबारी हैं तो आय से ज्यादा खर्च होगा। खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। कहीं से कर्ज लेकर कार्य किया है तो इसके कारण आपको मा‍नसिक तनाव होगा। नौकरीपेशा हैं तो नया कार्य मिलेगा जिसमें मेहनत करके आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। यह कार्य आपकी उन्नति के द्वार खोल देगा।
 
आप यदि छात्र हैं तो सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि पढ़ाई को छोड़कर आपका मन किसी अन्य बातों में लगेगा जिसके चलते आगे शिक्षा प्राप्ति में रुकावट आ सकती है। आपको करियर का नया मार्ग चयन करना पड़ सकता है। प्रेम-प्यार में हार का सामना करना पड़ेगा। विवाहित हैं तो जीवनसाथी से अच्छी बनेगी। अविवाहित हैं तो अभी और प्रतीक्षा करना होगी।
 
सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। सर्दी के साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी दर्द आपको परेशान करेगा। बाहर के खानपान को अवॉइड करें। मानसिक रूप से भी आप थोड़े-बहुत विचलित हो सकते हैं।
 
3. मिथुन राशि मार्च माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope March 2022) : वर्ष के प्रारंभिक 2 माह आपने सेहत और अर्थ पर ध्यान नहीं दिया तो मार्च का माह आपके लिए और भी खराब साबित हो सकता है। इस माह आपको घर और बाहर वाद-विवाद से बचना होगा। रिश्तेदारों के बीच छवि खराब हो सकती है। आपके शत्रु आपको परेशान करेंगे, हालांकि इस माह यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
व्यापारियों के लिए भी यह माह सतर्क रहने का है, हालांकि यदि निवेश कर रखा है तो लाभ प्राप्त होगा। खर्चें बढ़ जाएंगे, परंतु रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा हैं और पहले यदि आपने मेहनत की है तो आपके कार्य से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे और आपको नए कार्य देने के साथ ही प्रमोशन भी कर सकते हैं। आपकी उन्नति तय है। सरकारी अधिकारी अपने लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
 
छात्र हैं तो इस माह मानसिक तनाव से गुजरेंगे। आपको बेहतर मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि आपने अपने लक्ष्य पर फोकस कर रखा है तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे हालांकि कुछ दिनों के लिए मानसिक तनाव रह सकता है। स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए किसी मार्गदर्शन की तलाश में रहेंगे। कुछ चीजों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन समझदारी से काम लिया गया तो वह जल्द ही सुलझ जाएगी।
 
विवाहित हैं तो यह समय शांतिपूर्वक बीतेगा। अविवाहित हैं तो आपको विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम में या लिव-इन-रिलेशन में हैं तो क्लेश की आशंका है। सेहत की दृष्‍टि से आपको पैरों की समस्या हो सकती है। नींद नहीं आने की समस्या से परेशान रहेंगे। खानपान पर ध्यान नहीं रखा तो बवासीर हो सकता है।
Gemini Horoscope 2022
4. मिथुन राशि अप्रैल माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope April 2022) : घर-परिवार में तनाव होगा और अचानक ही कहीं जाने का योग बनेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपको इस माह धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। संतान सुख मिलेगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अच्‍छी बनेगी।
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो यह समय उचित नहीं है नौकरी बदलने का। कार्यस्थल पर काम पर फोकस करें और सावधानी बरतें, क्योंकि नौकरी के लिए यह माह शुभ नहीं है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको अवसर तो मिलेंगे लेकिन लापरवाही के कारण आप चूक जाएंगे। धनलाभ हानि में बदल सकता है। ग्राहक आपको चूना लगाने का प्रयास कर सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें। 
 
छात्रों के लिए भी यह अनुकूल समय नहीं है। यदि कोई प्रोजेक्ट हाथ में ले रखा है तो उसे पूरा करने में परेशानी खड़ी होगी। मित्रों से नहीं बनेगी। स्कूली छात्रों को कुछ नया करने को मिलेगा। पढाई में मन कम लगेगा। विवाह हो चुका है तो संतान सुख का समाचार मिलेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध में हैं तो बदनामी हो सकती है। सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक नहीं है। रीढ़ की हड्डी या घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।
 
5. मिथुन राशि मई माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope May 2022) : परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होगा। आपको माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी के साथ कुछ नया, सामाजिक या रचनात्मक कार्य कर सकते हैं जिसके चलते मान-सम्मान बढ़ेगा।
 
व्यापारी हैं तो यह समय अच्छा गुजरेगा। मंदी से मुक्ति मिलेगी। फिर भी आपको लेन-देन में सतर्कता रखना होगी। नौकरीपेशा हैं तो थोड़ी बहुत समस्या खड़ी हो सकती है। आपको नई नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। बेरोजगार हैं तो नौकरी की तलाश खत्म होगी।
 
छात्रों को नया सीखने को मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा के लिए यह समय अनुकूल है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आप अविवाहित हैं तो इस माह विवाह के प्रस्ताव के संबंध में निराश होना पड़ सकता है। यदि पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में हैं तो आपसी मतभेद उभरेंगे। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा व दोनों का एक-दूसरे के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत होगा।
 
इस माह में पेट संबंधी कोई रोग हो सकता है। इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। डायबिटिज हैं तो सावधानी रखें। मन में बेचैनी बढ़ेगी।
 
6. मिथुन राशि जून माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope June 2022) : यह माह आपके परिवार के लिए शुभ है। सभी का सहयोग मिलेगा और यदि आपने उचित व्यवहार रखा तो घर में खुशी का माहौल बनेगा और उन्नति होगी।
 
व्यापारियों के लिए भी यह शुभ लाभ का समय है और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। अविवाहितों के विवाह की संभावना है और किसी के साथ रिलेशन में हैं तो संबंध और मजबूत हो सकते हैं। विवाहित हैं तो परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा है।
 
7. मिथुन राशि जुलाई माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope July 2022) : यह माह तब कष्टदायक साबित होगा जबकि आपके पहले के माहों में बताए गई बातों पर ध्यान नहीं दिया तो। इस माह आपकी सेहत पहले की अपेक्षा ज्यादा बिगड़ सकती है। इसकी आपके ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के बीच मतभेद बनेंगे। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
 
व्यापारी हैं तो अभी किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। लाभ और हानि के बारे में न सोचकर व्यापार के विस्तार के बारे में सोचें। नौकरीपेशा हैं तो अपने काम पर ही फोकस रखें, क्योंकि यह माह ठीक नहीं है।
 
छात्र हैं तो आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करना होगा। करियर के प्रति सजग रहना होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत करना होगी। स्कूली छात्र हैं तो यह समय शुभ रहेगा।
 
किसी के साथ रिलेशन में हैं तो आपका जीवन सौहार्दपूर्ण रहने की संभावना है। आप अभी तक अविवाहित हैं तो अभी और इंतजार करना होगा। विवाहित हैं तो संयम और समझदारी से काम लें। सेहत की दृष्टि से इस माह आपको सावधान रहने की जरूरत है। 
Gemini Horoscope 2022
8. मिथुन राशि अगस्त माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope August 2022) : इस माह में आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है अन्यथा आपके हाथ असफलता लगेगी। हालांकि परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
व्यापारी हैं तो अब आपको कुछ खास निर्णय लेकर कार्य करना पड़ेगा जिसमें आपको लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो अभी आपको धैर्य से कार्य करना होगा और अपना हन्ड्रेड परसेंट देकर ही विपरीत माहौल को बदला जा सकता है। यदि ऐसा किया तो बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। हारी हुई बाजी जीत जाओगे।
 
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसी दौरान नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। आपको अवसर का लाभ उठाना चाहिए। स्कूली छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। विवाहित हैं तो आपसी प्रेम बढ़ेगा। अविवाहितों को अभी इंतजार ही करना होगा। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो कहासुनी हो सकती है। सेहत की दृष्टि से परिवार में महिला और बच्चों को परेशानी खड़ी हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
 
9. मिथुन राशि सितंबर माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope September 2022): यह माह भी पिछले माह की तरह है। कार्य की अधिकता रहेगी जिसके चलते मानसिक और शारीरिक थकान महसूस करेंगे। परिवार में रिश्ते के लोगों का आना-जाना लगा रहेगा।
 
व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा और नौकरीपेशा लोगों ने यदि पूर्व में मेहनत की होगी तो यह रंग लाएगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनेगा और यदि नहीं की होगी तो नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है।
 
छा‍त्रों के लिए नए अवसरों के साथ ही सामने चुनौतियां भी खड़ी होंगी। स्कूली छात्रों के लिए यह समय शुभ है। दांपत्य जीवन सही रहेगा। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो सकारात्मक माहौल बनेगा। उसके साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है।
 
10. मिथुन राशि अक्टूबर माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope October 2022) : आपके लिए यह माह खुशी और सुख देने वाला साबित होगा बशर्ते कि आप अपने परिवार के सदस्यों की परवाह करते हो। इससे घर में सुख और शां‍ति के साथ ही समृद्धि आएगी। परिवार वालों के बीच आपसी मेलजोल और प्यार बढ़ेगा। घर का माहौल आध्यात्मिक रहेगा। घर में यदि कोई बेरोजगार है तो उसकी नौकरी लग सकती है।
 
व्यापारी हैं तो लाभ कमाने का माह है और नौकरीपेशा हैं तो सभी आपसे खुश रहेंगे और आपकी तरक्की हो सकती है। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए शुभ ही शुभ रहेगा। 
 
छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी अन्यथा पढ़ाई में ब्रेक लग सकता है। किसी ओर क्षेत्र में करियर बनाने का विचार आएगा। स्कूली छात्रों के लिए यह माह रचनात्मक भरा रहेगा। विवाहित हैं तो जीवनसाधी से सहयोग मिलेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं और यदि किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो इस माह आपसी मतभेद सुलझने की संभावना है। सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है।
 
11. मिथुन राशि नवंबर माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope November 2022) : इस माह किसी बात को लेकर परिवार में किसी सदस्य के साथ कलह होने की संभावना है अत: धैर्य और संयम से कार्य लें। रिश्तेदारों में किसी का स्वास्थ्य गंभीर रह सकता है और उनके जीवन पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं।
 
व्यापारियों के लिए तो यह माह भी अच्छा रहेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को इस माह नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से दोनों के लिए यह माह शुभ है।
 
छात्रों को अपने सहपाठी से सहयोग और अध्यापक से मार्गदर्शन मिलेगा। स्कूली छात्रों का परीक्षा में यह उसकी तैयारी में समय गुजरेगा। माता पिता की नाराजगी झेलना होगी। करियर की दृष्टि से यह माह अच्‍छा है।
 
विवाहित हैं तो पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी और आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। अविवाहित हैं तो इस माह भी विवाह तय होने की संभावना है।
 
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
 
12. मिथुन राशि दिसंबर माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope December 2022) : घर में शांति का माहौल रहेगा, परंतु मानसिक रूप से थोड़ा तनावग्रस्त रह सकते हैं। यह माह मिलाजुला रहेगा। इस माह खर्चे बढ़ने की संभावना है। 
 
व्यापारियों के लिए यह माह थोड़ा असमंजसभरा हो सकता हैं और कुछ कार्य अटक सकते हैं। यदि किसी के साथ नया-नया व्यापारिक समझौता हुआ है तो उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अभी लेन-देन से बचें। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। हालांकि यह निर्णय सोच-समझकर ही लें।
 
छात्र हैं तो आपके लिए यह सही समय नहीं है। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है अन्यथा या तो विषय बदलना होगा या कॉलेज। स्कूली छात्रों को भी अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा। सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक है।
 
विवाहित हैं तो पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए इस माह विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पहले से किसी के साथ रिलेशन में हैं तो कहीं घूमने जाने का योग बन रहा है। सेहत की दृष्‍टि से यह माह ठीक नहीं है। खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगा।