सम्बंधित जानकारी
- Lal Kitab Rashifal 2022 : वृषभ राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें
- वृषभ राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022
- Vrashabh Rashifal 2022 - वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Taurus Horoscope 2022
- Vrishabh Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
- Mithun Rashi 2022 : मिथुन राशि का कैसा रहेगा जनवरी माह 2022 का भविष्यफल
Vrishabh Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा जनवरी माह 2022 का भविष्यफल
Taurus Monthly Horoscope 2022
2. वृषभ राशि जनवरी माह 2022 (Taurus zodiac sign January 2022) : वृषभ राशि के लिए जनवरी माह में कुछ रुकावट आ सकती है। हालांकि यदि संयम और समझदारी से काम लिया तो इस माह में आप अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। आओ जानते हैं कि क्या कहते हैं इस माह के सितारे।
परिवार : इस माह भ्रम और अहंकार के चलते परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है और जिसके चलते रिश्तेदारों द्वारा सुलह-समझौता किया जा सकता है। ऐसे में नुकसान का अंदेशा भी है। आपकी दूरिया बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य और संयम से कार्य करना होगा।
व्यापार : यदि आप कारोबारी हैं तो आपके लिए मंगल की रुकावट नजर आ रही है। इसका ग्राहकों पर प्रभाव पड़ेगा और धन की आवक रुक सकती है। यदि ऋण लेकर व्यापार कर रहे हैं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको बुध और मंगल के उपाय करना चाहिए।
नौकरी : यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके सहकर्मी आपका अहित कर सकते हैं। आपका ट्रांसफर हो सकता है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऐसे में आप संयम रखें, बोलते वक्त ध्यान रखें और सिर्फ कार्य पर ही फोकस रखें।
करियर : यदि आप छात्र हैं तो पढ़ाई के प्रति गंभीर हो जाएं। कुछ नया करने की सोचें और नया सीखें। परीक्षा की तैयारी पर ही फोकस रखें। यदि कहीं किसी अच्छे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन पाना चाहते हैं तो सफलता मिल जाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोई भी अवसर चूकें नहीं।
दांपत्य : दांपत्य जीवन में थोड़ी-बहुत तकरार हो सकती है। हालांकि आप अपनी समझदारी से मामला सुलझा सकते हैं।
विवाह : अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे, परंतु बात आगे नहीं बढ़ पाएगी।
प्रेम : प्रेम संबंधों के लिए यह माह अच्छा है। जल्दबाजी से बचें और धैर्य से काम लें।
सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह अपके लिए सामान्य है। विटामिन की कमी हो सकती है। आलस बढ़ने से कई कार्य पेंडिंग में चले जाएंगे। हालांकि मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
अगला लेख
