1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Vrishabha Rashi - Money horoscope

वृषभ राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022

इस साल धन की कीमत समझें....

वृषभ राशिफल 2022
वृषभ राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन
 
वृषभ राशिफल 2022 के अनुसार यह साल धन के मामले में सामान्य है लेकिन शनि ग्रह दशम भाव में विराजमान दिख रहे हैं और दशम भाव को कर्म भाव भी कहते हैं।

इस वजह से शनि वृषभ राशि के जातकों के लिए आय के नए-नए रास्ते खोलेंगे। शुरुआती महीनों में आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं बदलेगी, लेकिन साल के अंत तक सामान्य से बेहतर धन आगमन के संकेत हैं।

13 अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति का आय के भाव में गोचर करेंगे उस दौरान धन अच्छा आएगा...धन संग्रह का योग भी बन रहा है यानी धन का संचय करने में सफल रहेंगे। निवेश से अभी बचना होगा, बड़ा नुकसान संभव है।
 
अगस्त माह के दौरान सूर्य और बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे और मंगल वृषभ राशि में गोचर करेगा। ग्रहों के फेरबदल से आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप से अच्छा बदलाव दिख रहा है, आप इच्छाओं को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। साल के अंत में अधिक खर्चों की वजह से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। राशिफल 2022 के अनुसार इस साल धन की कीमत समझें, अपनी फिजुलखर्ची पर लगाम लगाएं। बचत के लिए प्रयास करें। 


 
अगला लेख
Dhanu Rashi 2022 : धनु राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल