सम्बंधित जानकारी
- Vrishabh Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
- साल 2022 के प्रमुख व्रत, तीज, त्योहार, तिथि यहां देखिए
- Mesh Rashifal 2022 - मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Aries Horoscope 2022
- Numerology 2022 : मूलांक 1 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : लव लाइफ होगी शानदार
- Numerology 2022 : मूलांक 2 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : दिल की जगह दिमाग की सुनें
Vrashabh Rashifal 2022 - वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Taurus Horoscope 2022
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है वृषभ राशि...
साल 2022 आपको सामान्य फल देने वाला है। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में गोचर अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। इस भाव को आयु भाव भी कहते हैं। मंगल का यह गोचर भाग्य का साथ देने वाला है।
साल 2022 में आप जीवन में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। जनवरी से जून के दौरान छात्र अपनी शिक्षा में शुभ फल प्राप्त करेंगे। मंगल उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर बनाएगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत में भी सही सुधार आएगा और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेते दिखाई देंगे।
साल 2022 में करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, आप तरक्की कर सकेंगे। शनि आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य भाव में उपस्थित रहेंगे, यह स्थिति आपकी आय में वृद्धि करेगी।
अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। धन और संपत्ति को जुटाने में बाधा दूर होगी। अगस्त में सूर्य और बुध ग्रह का सिंह राशि में एक साथ संयोग बन रहा है यह आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुधादित्य योग का निर्माण करेगा, जिससे आर्थिक तंगी दूर हो सकेगी।
साल 2022 के नवंबर माह में बृहस्पति राशि से एकादश भाव में विराजमान होंगे, यह स्थिति इच्छाओं की पूर्ति के लिए ख़र्च की ओर प्रेरित करेगी। अगस्त से लेकर अक्टूबर तक की अवधि में, आपके आंगन में खुशियों का आगमन होगा।
इस वर्ष के अंतिम तीन महीनों में यानी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में संतान सुख मिल सकता है। बुध का नवम भाव यानी भाग्य भाव में गोचर आपके संबंधों में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करने वाला है।
