1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Vrishchik Rashi - Money horoscope

वृश्चिक राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022

अथाह दौलत मिलेगी लेकिन बुराई पर नियंत्रण रखें

वृश्चिक राशिफल 2022
वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार आपको इस साल मिलेजुले फल मिलेंगे। साल की शुरुआत खर्चों में वृद्धि लेकर आएगी, क्योंकि आपकी राशि के खर्च भाव के स्वामी धन भाव में होंगे। जिसके परिणामस्वरूप धन का खर्च बढ़ेगा। जनवरी से अप्रैल तक फिजूलखर्ची से आप आर्थिक तंगी बढ़ा सकते हैं। मार्च में बुध का मीन राशि में गोचर होगा जो थोड़ी स्थिरता देगा। धन को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। 
 
मई में आप कई अलग अलग जगहों से धन हासिल करने में भी सफल होंगे। धन कहीं अटका है तो इस अवधि में उसे पाने में सफल रहेंगे। सितंबर में परिवार से धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आप आर्थिक सहयोग करेंगे। नवंबर और दिसंबर में आपको जीवनसाथी से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के भी संकेत हैं। संभावना है कि इस दौरान आप बचत भी अच्छी कर लेंगे। सितारों के संकेत धन को लेकर अच्छे हैं लेकिन आपको व्यसन और दिखावे की प्रवृत्ति से बचना होगा। 
 
आपकी बुरी आदतें अगर बनी रही तो यही धन आपका पानी की तरह बह जाएगा। बुद्धि और विवेक से साल भर सतर्क रहें तो यह साल आपको अथाह दौलत का मालिक बना सकता है। भावनाओं में बहकर धन का लेन देन न करें। 
अगला लेख
Horoscope Today 21 December 2021: मंगलवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, आज किसे रखना होगा सेहत का ध्यान