1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Pisces Money Horoscope 2022

मीन राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022

धन के अधिक लालच से बचें..

मीन राशिफल 2022
मीन राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन
 
मीन राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष अच्छा जाने वाला है। अलग-अलग माध्यमों से धन आएगा। आमदनी के नए स्रोत भी बढ़ेंगे।। बचत करने में सफल रहेंगे, बैंक बैलेंस बढ़ेगा, आप कोई बड़ा निवेश करने का फैसला ले सकते हैं लेकिन यह फैसला आप विशेषज्ञ से पूछकर ही लें। 
 
मंगल के संयोग से आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा के लिए वेतन वृद्धि व पदोन्नति के योग बनेंगे लेकिन अपनी नादानी से आप यह अवसर खो सकते हैं। अत: सावधान रहें। वादविवाद से बचें।। सुख-सुविधाओं और महत्वाकांक्षाओं पर खुलकर खर्च होगा।

आपको अपनी संतान पर धन का एक बड़ा भाग खर्च करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ होने की संभावना भी बन रही है। 
 
आपको सलाह दी जाती है कि इस साल धन के अधिक लालच से बचें वरना किसी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। साथ ही अगर सही समय पर अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं किया तो धन का खासा अपव्यय हो सकता है।   
 
साल के अंत तक आपको ससुराल पक्ष से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। अपने धन का एक हिस्सा गरीबों को भी दान में दें। आर्थिक स्थिति के लिए यह साल शुभ है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम की सलाह आपको बार बार दी जाती है। व्यसनों पर नियंत्रण रखें। सट्टेबाजी और निवेश में संभल कर फैसला लें।  
अगला लेख
Horoscope Today 21 December 2021: मंगलवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, आज किसे रखना होगा सेहत का ध्यान