1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Kumbha Rashi - Money horoscope

Aquarius Horoscope 2022: कुंभ राशि, धन के लिए कैसा रहेगा 2022 | Kumbha Rashi - Money horoscope

अचानक धन आगमन के शुभ संकेत

कुंभ राशिफल 2022
कुंभ राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन
 
कुंभ राशिफल 2022 के सितारे कहते हैं कि एक खूबसूरत साल आपके लिए ढेर सारी सौगातें लेकर आ रहा है। इस साल आप खूब धन, यश और खुशियां हासिल करेंगे। साल 2021 की तरह इस साल भी आपको धन कमाने के अवसर और माध्यम मिलेंगे। आपकी लोकप्रियता में भी इजाफा होगा। भाग्य के सितारे आपके अनुकूल बने हुए हैं। इस साल आपका कर्ज उतर जाएगा और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। 
 
कुंभ राशि की महिलाओं को धन के क्षेत्र में बेहतर फलों की प्राप्ति होगी। विशेष रूप से इस वर्ष की शुरुआत में आप विविध माध्यमों से अच्छा धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल का धनु राशि में गोचर आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा और आप हर प्रकार की अड़चनों से राहत पाएंगे। 
 
मार्च माह के बाद का समय तो और भी शानदार होगा। आपकी राशि का स्वामी अपनी राशि में उपस्थित होगा यह स्थिति आपके लिए अवसरों के द्वार खोल देगी।  आप निवेश से भी अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे।
 
2022 में सुंदर योग का निर्माण हो रहा है। आर्थिक स्थिति उत्तरोत्तर सुधरती जाएगी। रुका धन आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। कहीं से अचानक धन आगमन के भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। 
 
इस वर्ष खर्चों में वृद्धि भी होगी, लेकिन ज्यादातर धन शुभ कार्यों में ही लगेगा। आपको सलाह है कि धार्मिक कार्यों में धन लगाएं। साथ ही सफाईकर्मी की आर्थिक मदद करें। साल 2022 में आप स्वयं की इच्छाओं की पूर्ति के लिए संचय किए धन का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर सकते हैं। विदेशी सम्पर्क और स्रोत से भी धन कमाने में सफल होंगे। इस साल कार और घर के मध्यम संयोग हैं। प्रबल संयोग 2023 में बनेंगे।

साल 2022 के अंतिम माह में बृहस्पति की कृपा से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कुंभ राशि के कई जातकों को इस साल यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं, ये यात्राएं ज्यादातर आपके लिए शुभ रहेंगी।
अगला लेख
Horoscope Today 21 December 2021: मंगलवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, आज किसे रखना होगा सेहत का ध्यान