बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Lal Kitab Taurus Horoscope 2022 Yearly
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (10:05 IST)

Lal Kitab Rashifal 2022 : वृषभ राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Vrishabh Rashi 2022 lal kitab
Lal Kitab Vrishabh rashi 2022: लाल किताब की विद्या के अनुसार वर्ष 2022 में वृषभ राशि के जातकों का कैसा रहेगा भविष्यफल। लाल किताब के अनुसार वृषभ राशि (Taurus 2022 Lal Kitab) के जातकों के लिए इस वर्ष के अचूक उपाय जिससे वे संपूर्ण वर्ष ही परेशानियों से मुक्त रहें और सफलता अर्जित करें। आओ जानते हैं वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2022।
 
Lal Kitab Rashifal 2022 : वृषभ राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें - Lal Kitab Taurus Horoscope 2022 Yearly
 
1. परिवार (Taurus Family 2022) : विवाहित लोगों को अपने दांपत्य जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा, रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी व पिता से अनबन होगी। हालांकि इस वर्ष लापरवाही के चलते समस्याएं बढ़ सकती हैं। मन को काबू में रखकर समझदारी से परिवार को चलाना पड़ेगा। इस वर्ष परिवार का विस्तार हो सकता है। परिवार में नई खुशखबरी आ सकती हैं, जैसे कि परिवार के किसी सदस्य का नौकरी लगना, मांगलिक कार्य होना या घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन होना।
 
2. अर्थ (Taurus Finance 2022) : आर्थिक दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। इस वर्ष आप घर, नई कार व गहने जैसी चीजों को खरीदेंगे। पुराना अटका हुआ पैसा इस वर्ष मिल सकता है। बहुत खर्चा करने के बाद भी वर्ष के अंत तक अच्छी आर्थिक स्थिति में रहेंगे।
 
3. कारोबार (Taurus Business 2022) : व्यापारी वर्ग के लोगों को संभलकर शुरुआत करनी होगी। नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो सोचें नहीं, प्रारंभ कर दें। व्यापार में लाभ मिलेगा और पुराने अटके कार्य भी पूर्ण होंगे। हालांकि साझेदारी के व्यापार में संभलकर चलना होगा। शेयर बाजार में निवेश अच्छा रहेगा। निवेश में लाभ होगा।
 
4. नौकरी (Taurus Job 2022) : नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। प्रारंभ में परेशानी आएगी, परंतु धीरे-धीरे दूर हो जाएगी। आपकी तनख्वाह में भी वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
 
5. करियर (Taurus Career 2022) : विद्यार्थी अपनी मेहनत का लोहा मनवाने में कामयाब रहेंगे। करियर में कई अच्छे अवसर और बेहतर नौकरी मिलने की संभावना अधिक रहने वाली है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के विदेशी यात्रा के योग बन रहे हैं। हालांकि वर्ष के मध्य में कड़ी मेहनत करना होगी और मिल रहे मौके के लिए पहले से ही तैयारी करना होगी।
 
6. प्रेम (Taurus Love 2022) :‍ किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्तों में समझदारी से आगे बढ़ना होगा अन्यथा किसी मुद्दे पर वाद-विवाद होकर आपके अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते के अंदर दखल न करने दें जिससे आपका रिश्ता अच्छा बना रहेगा।
 
7. विवाह (Taurus Marriage 2022) : इस माह विवाह के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों की शादी हो सकती है और कुछ जातक इसे टाल देंगे। प्रस्ताव तो लगभग सभी को मिलेंगे लेकिन कुछ कारणों से कई लोग विवाह नहीं कर पाएंगे।
 
8. शारीरिक सेहत (Taurus Physical health 2022) : सेहत की दृष्‍टि से इस माह पेट के रोग और फोड़े-फुंसी, सिरदर्द तथा अचानक से होने वाली बीमारियां परेशान कर सकती हैं। संक्रामक रोगों के प्रति भी सावधान रहें। खानपान में विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप इस वर्ष चिंतित नजर आएंगे।
 
9. मानसिक सेहत (Taurus Mental health 2022) : मानसिक रूप में इस वर्ष आप मजबूत रहेंगे। हालांकि थोड़ी-बहुत बेचैनी की समस्या जरूर रहेगी लेकिन इसके लिए आपको रात की नींद सुधारना होगी।
 
10. उपाय (Taurus Lal kitab ke upay 2022) : चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए। जेब या बटुए में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा रखें। शुक्रवार को हो सके तो दही स्नान करें। काली गाय और घोड़ों को चारा खिलाएं। पत्नी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार न करें। केसर का सेवन करें और उसे नाभि, गले या कान पर भी लगाएं। यदि शुगर की शिकायत नहीं है तो थोड़ा-बहुत मीठा खाकर ही घर से बाहर निकलें। खट्टी चीजों से परहेज करें। ज्यादा से ज्यादा सफेद चीजों का प्रयोग करें।
ये भी पढ़ें
Varad Chaturthi 2022: वरद चतुर्थी आज, जानिए महत्व, पूजन विधि, मंत्र और कथा एवं आरती