सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Kark Rashi 2017
Written By

कर्क राशिफल : नए साल में भरपूर यश मिलेगा

कर्क राशिफल : नए साल में भरपूर यश मिलेगा - Kark Rashi 2017
अप्रैल तक कुछ परेशानी रह सकती हैं। नौकरीपेशा को जूनियर्स के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। परिवार के लोगों से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ बेहतरीन समय बिता सकेंगे। इस साल धन-प्राप्ति के अच्छे योग हैं। कारोबारियों के लिए यह वर्ष अच्छा है। धन का निवेश करने से बचें। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखना उचित रहेगा। जोश में आकर कोई भी निर्णय लेना अच्छा नहीं होगा। शुभ कार्यों में खर्च करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
सट्टे, लॉटरी जैसे अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य सितंबर माह से साथ देगा। राजनीति में हैं तो यश प्राप्त होगा। नया परिचय मित्रता में बदलने से खुशी मिलेगी। शुभ संदेश मिलने से चिंता का निवारण होगा। आय के नए-नए स्रोत भी आपके सामने आएंगे। कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। प्रेम संबंधों में मज़बूती आएगी और प्रेमी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी नए अवसर आएंगे।
 
 
    शुभ अंक :  2, 7, 11, 16, 20 और 25 शुभ अंक हैं।
    शुभ रंग :  नारंगी, पीला, सफेद रंग शुभ है।
    शुभ दिशा : साल 2017 में आपके लिए उत्तर दिशा शुभ है। 


यह भी अवश्य पढ़ें 

ये भी पढ़ें
कौन से 8 दिन और 8 महीने बहुत बुरे हैं पाकिस्तान के लिए....