1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. भविष्यवाणी
  4. predictions from the bhavishya malika regarding narendra modi and yogi adityanath

भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणी: मोदी या योगी कौन होगा भारत का अंतिम प्रधानमंत्री?

modi yogi
bhavishya malika: भविष्य मालिका के प्रचारकों का मानना है कि नरेंद्र मोदी भारत के अंतिम प्रधानमंत्री होंगे और इसके बाद शासन-तंत्र का स्वरूप बदल जाएगा। हालांकि, कुछ प्रचारकों और ज्योतिषियों का मानना है कि नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि योगी आदित्यनाथ भारत के अंतिम प्रधानमंत्री रहेंगे। वे लंबे समय तक शासन करने के बाद सब कुछ बदलकर एक नई राजनीतिक व्यवस्था लागू करेंगे। इसमें कितनी सच्चाई है, यह कोई नहीं जानता; लेकिन इस संबंध में भविष्य मालिका में क्या लिखा है, आइए जानते हैं।
 

क्या है भविष्‍य मालिका?

ओड़िसा में पंचसखा हुए हैं यानी पांच मित्र। यह पांचों मित्र संत थे जिनमें से एक है संत अच्युतानंद दास। अच्युतानंद दास का जन्म 10 जनवरी 1510 को ओड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में हुआ था और उनका निधन 1631 में हुआ था। यानी आज से 515 साल पहले उनका जन्म हुआ था। संत अच्युतानंद दास जी ने हरिवंश, केबार्ता गीता, गोपलंकाओगलाब, गुरु भक्ति गीता, अनाकार संहिता, 46 पटल आदि शामिल है। उन्होंने भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्यकाल पर अलग अलग रचनाएं भी की हैं जिन्हें मालिका के नाम से जाना जाता है। भविष्यकाल पर की गई रचना को भविष्य मालिका कहने लगे हैं कहते हैं कि संत अच्युतानंद दास ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर को केंद्र में रखकर कई भविष्‍यवाणियां की है। कथावाचक पंडित काशीनाथ मिश्र जी सहित कई व्याख्याकारों का मानना है कि 2020 से 2032 के बीच की अवधि अत्यंत महत्वपूर्ण और विनाशकारी हो सकती है।
 

प्रचारकों के अनुसार क्या है भविष्य मालिका की भविष्यवाणियां?

कलयुग का अंत और संक्रमण काल
अत्यंत कष्टकारी समय: कलयुग के अंत और सतयुग के आगमन के बीच का समय अत्यंत कष्टकारी होगा। प्रचारकों के अनुसार वर्तमान में यही समय चल रहा है।
समय सीमा: वर्ष 2034 तक कलयुग पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और सतयुग का प्रारंभ होगा। इसके बाद 1,000 साल तक शांति का युग बना रहेगा।
 
ऐतिहासिक संदर्भ और महापुरुषों का उल्लेख
कालखंड का वर्णन: इस ग्रंथ में मुगलों और अंग्रेजों के काल से लेकर आजाद भारत के समय तक का स्पष्ट वर्णन मिलता है।
प्रमुख व्यक्तित्व: इस ग्रंथ में महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी के नामों का उल्लेख होने का दावा किया जाता है।
 
भारत का अंतिम राजा और योगी पुरुष
अंतिम राजा की विशेषताएं: भारत का आखिरी राजा एक शक्तिशाली हिंदू राजा होगा, जो ब्रह्मचारी और योगी पुरुष होगा। उसकी कोई संतान नहीं होगी।
नेतृत्व क्षमता: उस राजा में विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह अपनी शक्ति, ज्ञान तथा धर्म के सहारे देश व दुनिया की दशा-दिशा बदलकर शांति स्थापित करेगा।
प्रचारकों के मत: कुछ प्रचारकों के अनुसार वे योगी पुरुष नरेंद्र मोदी हैं, तो कुछ का मानना है कि वे योगी आदित्यनाथ हैं।
 
बाण बसु राजा नरेन्द्र साल, थोकाए नष्ट हेबे महा मल।
चन्द्रबाण रामबाण थोइबु, एहि सालटि ठिकणा जाणिबु।
बाण (5) बसु (राजा नरेंद्र साल यानी की राजा नरेंद्र के 13 वे वर्ष ( 2027 ) में बहुत दुष्टों का विनाश होगा। चन्द्र (15) बाण (5), राम (4 या 7) बाण (5) यानी  20 और 9/11 अंक में ये होगा।- कलि कलप गीता, नवम अध्याय, महापुरुष श्री अच्युतानंद दास। उल्लेखनीय है कि वायरल हो रही भविष्यवाणी के अनुसार महापुरुष अच्युतानंद दास जी ने अपने मालिका ग्रंथ 'चउषठि पटल' में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद को उद्धृत किया। इसमें नरेंद्र नामक व्यक्ति के भारत पर शासन की बात कही गई है।
 

तृतीय विश्व युद्ध और भारत की भूमिका

युद्ध के समीकरण: तीसरे विश्व युद्ध में पाकिस्तान, चीन और 13 मुस्लिम राष्ट्रों के साथ मिलकर भारत पर हमला करेगा, जिसमें अमेरिका भी पाकिस्तान का साथ देगा। वहीं भारत का साथ रूस, फ्रांस, इटली और जापान देंगे।
युद्ध की अवधि और परिणाम: तीसरा विश्व युद्ध कुल 6 साल 6 माह तक चलेगा। युद्ध के आखिरी के 13 माह भारत इसमें शामिल होगा और यह मुख्य रूप से भारत की लड़ाई होगी।
भारत की विजय: इस युद्ध में भारत की विजय होगी। भारत सदा के लिए अपने दुश्मनों को खत्म कर देगा और 'विश्व गुरु' बन जाएगा।
जनसंख्या पर प्रभाव: युद्ध में लोग कीट-पतंगों की तरह मरेंगे और अंत में विश्व की कुल जनसंख्या सिमटकर केवल 64 करोड़ ही रह जाएगी।
 
एही भारत रे संगे
पाकिस्तान टी लडीब रंगे।
महासमर करीब जाणिथा देंगे
उड़ि जे चीन सैन्य तुरुकि ईरान जाण ब्रिटिश जे।
अमेरिका पाकिस्तान कु देवे बल अस्त्र शस्त्र अबर।
जोगाई देबे युद्ध लागिब आबर।।- भविष्य मालिका पुराण
अर्थ- पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के साथ युद्ध करेंगे। पाकिस्तान को तुर्की, ईरान, ब्रिटिश, अमेरिका और 13 मुस्लिम देशों की तरफ से अस्त्र, शस्त्र सैन्य,अर्थ सब प्रकार का सहयोग मिलेगा।
 

खगोलीय घटना और प्राकृतिक आपदाएं

आस्मानी पिंड और दो सूर्य: युद्ध के दौरान आसमान में दो सूर्य निकलने का आभास होगा। वास्तव में यह एक आसमानी पिंड होगा, जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा।
7 दिनों का अंधेरा: धरती पर हो रही भयानक प्राकृतिक आपदाओं के कारण 7 दिनों तक पूरी पृथ्वी पर अंधेरा छाया रहेगा। यह घटना 2022 से 2032 के बीच होने का दावा किया जा रहा है।
मौसम का संतुलन: युद्ध के बाद कई वर्षों तक भारी बारिश और सूखे का माहौल रहेगा।
 

भविष्‍य मालिका के अनुसार कब होगा यह सब घटनाक्रम:

अंतिम राजा की उपस्थिति: भविष्य मालिका के अनुसार ये सभी घटनाएं तब घटेंगी जब ओडिशा के अंतिम राजा 'गजपति महाराज' होंगे। वर्तमान में यही राजा गद्दी पर विराजमान हैं।
 
ओडिशा और जगन्नाथ धाम जलमग्न: आसमानी पिंड गिरने से ओडिशा जलमग्न हो जाएगा। समुद्र का जलस्तर इतना बढ़ जाएगा कि पानी जगन्नाथ मंदिर की 22वीं सीढ़ी तक आ जाएगा। उस स्थिति में भक्त भगवान जगन्नाथ के विग्रह को मंदिर से सुरक्षित निकालकर 'छातियाबटा' ले जाएंगे।
 
शनि मीन योग: यह सभी घटना क्रम तब प्रारंभ होंगे जब शनि मीन योग पड़ेगा। यानी शनि का मीन राशि में गोचर होगा और इसके बाद वह जब मेष राशि में जाकर पुन: मीन में आएगा। वर्तमान में शनि मीन राशिमें ही गोचर कर रहा है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
अगला लेख
05 November Birthday: आपको 5 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!