करोड़ों के हवाई सफर
- जितेंद्र चौरसिया, भोपाल
सिर्फ भोपाल परिक्षेत्र ही नहीं, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर परिक्षेत्र में भी यही हाल हैं। सभी जगह हर दिन राजनीतिक पार्टियों के हेलिकॉप्टर और विमान उड़ान भर रहे हैं। इस चुनावी समर में हवाई उड़ानों की शुरुआत नामांकन के समय हेलिकॉप्टर से बी-फार्म भेजने से हुई थी। भाजपा-कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशियों के पास हेलिकॉप्टर से बी-फार्म पहुँचाए थे। धीरे-धीरे चुनावी प्रचार के रफ्तार पकड़ने के साथ ही अब आलम यह है कि हर दिन दो दर्जन से अधिक उड़ानें प्रदेश में कहीं न कहीं हो रही हैं। आने वाले पंद्रह दिनों में हवाई उड़ानों का यह सिलसिला कई गुना बढ़ सकता है।
हर दो घंटे में उड़ान : चुनावी समर में हर घंटे-दो घंटे में उड़ान भरते इन हवाई बेड़ों के कारण हवाई परमिट में दस गुना से भी अधिक वृद्घि हुई है। सामान्य दिनों में जहाँ भोपाल के राजा भोज विमानतल से नियमित फ्लाइट्स के अलावा निजी लैंडिंग और टेकऑफ की दो से चार मंजूरी जारी होती थी, वहीं चुनावी समर में पिछले सिर्फ एक हफ्ते में राजनीतिक पार्टियों की हवाई यात्राओं के कारण 50 से अधिक लैंडिंग व टेकऑफ की अनुमतियाँ सिर्फ भोपाल विमानतल से जारी हुई हैं। इसी तरह की स्थिति इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल की है। यहाँ से भी अभी तक 50 से अधिक मंजूरी जारी हो चुकी है।
भाजपा-कांग्रेस का हवाई बेड़ा : हवाई सफर में सबसे अधिक भूमिका भाजपा की है। प्रदेश भाजपा के पास पाँच हेलिकॉप्टर और एक विमान है। इन्हें निजी कंपनियों से हायर किया गया है। इसके अलावा दिल्ली से आने वाले वरिष्ठ नेता अपने चार्टर प्लेन से आते हैं, वहीं कांग्रेस के पास दो हेलिकॉप्टर और एक विमान है। इनके भी वरिष्ठ नेता दिल्ली से मध्यप्रदेश की यात्रा में अपने निजी विमान इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेसी दिग्गज कमलनाथ अपने निजी विमान का उपयोग करते हैं।
हवाई सफर इतना अधिक क्यों : भाजपा ने एक दिन में 70 से अधिक सभाएँ करके धुआँधार प्रचार की शुरुआत की। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में समय बचाने के लिए हवाई सफर का सहारा लेना पड़ा। दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाले भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगभग हर सभास्थल पर पहुँचने के लिए हवाई यात्रा करते हैं। चुनाव के लिए बचे कम दिनों को देखते हुए समय बचाने के लिए बड़े पैमाने पर हवाई सफर किए जा रहे हैं।
बसपा सुप्रीमो भी पीछे नहीं : हवाई प्रचार में बसपा सुप्रीमा मायावती भी पीछे नहीं हैं। उप्र की मुख्यमंत्री मायावती ने कुछ समय पूर्व ही करीब 50 करोड़ की लागत का प्रीमियर एक्जीक्यूटिव जेट खरीदा है। हालाँकि मध्यप्रदेश के प्रचार के लिए उन्हें निजी विमान किराए पर लेना पड़ेगा। इसके साथ वे बेल-212 हेलिकॉप्टर भी खरीदने के मूड में हैं। भाजश सुप्रीमो उमा भारती भी अपने चुनाव प्रचार के लिए उड़नखटोले का इस्तेमाल कर रही हैं।
चुनाव पूर्व की थी तैयारी : विधानसभा चुनावों को देखते हुए मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर सरकारों ने हेलिकॉप्टर खरीदी की योजना बनाई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने 40 करोड़ की लागत से हेलिकॉप्टर खरीद भी लिए। मध्यप्रदेश सरकार की योजना 60 करोड़ रुपए से अगस्ता वेस्टलैंड-139 खरीदने की थी। इसी तरह राजस्थान सरकार तीन और महाराष्ट्र सरकार दो हेलिकॉप्टर खरीदने की मंशा में थी, लेकिन राज्यों में खरीदी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विवादों में रही हैं हवाई यात्राएँ : चुनाव के पूर्व ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनके मंत्रियों की हवाई यात्राएँ विवादों में रही हैं। कांग्रेस ने बकायदा भाजपा सरकार पर जनता के ढाई करोड़ रुपए हवा में उड़ाने के आरोप लगाए थे।
कांग्रेस के मुताबिक पिछले डेढ़ साल में शिवराजसिंह व उनके परिवार ने डेढ़ करोड़, लक्ष्मीकांत शर्मा ने 20 लाख, विजय शाह ने 10 लाख, चंद्रभानसिंह ने 8 लाख, अनूप मिश्रा और अंतरसिंह आर्य ने 5-5 लाख, डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने 4 लाख और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ने 12 लाख रुपए की हवाई यात्राएँ कीं।