भाकपा-माले का घोषणापत्र जारी
पटना। देश के 82 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ रही भाकपा माले ने मंगलवार को जारी अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया है कि पार्टी परमाणु करार को रद्द करने और डब्लूटीओ कृषि समझौते से भारत को बाहर निकालने केलिए संसद के बाहर और अंदर संघर्ष करेगी। पार्टी के महासचिव दीपंकर भटटाचार्य ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि संसद में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए पार्टी स्विस बैंकों में जमा भारतीय उद्योगपतियों के काले धन को उजागर करने के लिए दबाव बनाएगी ।
दीपंकर का कहना है कि इस बार बिहार में 80 प्रतिशत सीटों पर वामपंथी विकल्प मौजूद है, जिसका गहरा असर चुनावों के नतीजे में दिखेगा। दीपांकर का कहना है कि 2009 का संसदीय चुनाव पिछले चुनाव से काफी अलग है। पिछली दफा लोग संप्रग सरकार की नीतियों और कुशासन से तंग थे लेकिन इस बार यूपीए और राजग दोनों बड़े गठबंधन बेनकाब हो चुके हैं।
इसका फायदा किसान और मजदूरों के लिए संघर्षशील वामपंथी पार्टियों को मिलेगा। उनका कहना है कि तीसरे मोर्चे की कोई दिशा या कार्यक्रम नहीं है। इसके गठन की अबतक की कसरत में पीएम का सवाल ही महत्वपूर्ण बना हुआ है। दीपंकर ने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बन जाएं , देश के नौजवानों का उनसे कोई भला होने वाला नहीं है । इस देश में युवक-युवतियों को प्यार करने की भी आजादी नहीं है। (नईदुनिया ब्यूरो )