प्रतापगढ़ में भी फँसे संजय
मायावती के खिलाफ की थी टिप्पणी
मऊ जिले में कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने के आरोप का सामना कर रहे अभिनेता-राजनेता संजय दत्त को मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने भी एक नोटिस जारी किया है।
जिलाधिकारी पिंकी जोवाल ने बताया कि एक चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए सपा महासचिव और सिने अभिनेता संजय दत्त को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।
खबरों के अनुसार प्रतापगढ़ संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी के पक्ष में केपी हिन्दू कॉलेज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा था कि वे यहाँ लोगों को जादू की झप्पी और पप्पी देने आए हैं और मौका मिला तो वे बसपा मुखिया मायावती को भी जादू की झप्पी देगें। जिलाधिकारी जोवाल ने कहा उनकी टिप्पणी किसी महिला के लिए उचित नहीं हैं।
इस बीच बसपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी है। उल्लेखनीय है कि मऊ जिले के दक्षिण टोला पुलिस थाने में दत्त के विरुद्ध 14 अप्रैल को सांप्रदायिक टिप्पणी करने के आरोप में एक मामला दर्ज है।