1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

जूते से नहीं वोट से मारो

मेरठ
राजनेताओं पर पड़ते जूतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ के एक नागरिक संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे राजनेताओं को जूते की मार से नहीं, बल्कि वोट की मार से बाहर करें।

'सुरभि परिवार' नाम के इस समूह में समाज के सभी तबकों के लोग शामिल हैं। समूह के सदस्य शहर के विभिन्न हिस्सों में सभी राजनीतिक पार्टियों के झंडे लेकर घूमते हुए लोगों से अपील कर रहे हैं कि राजनेताओं को जूते से मत मारो।

समूह के एक सदस्य दिनेश तलवार ने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी के ऊपर जूता फेंकता है तो इससे उसका गुस्सा प्रदर्शित होता है, लेकिन जूता फेंकना कोई उपाय नहीं है।

अगर आप वास्तव में नेताओं को चोट पहुँचाना चाहते हैं तो उन्हें उनके खिलाफ वोट देकर चोट पहुँचाओ।

समूह के सदस्य लोगों से कह रहे हैं कि आपने राजनेताओं को चुनकर उन्हें संसद और विधानसभा का सदस्य बनाया है अगर वे आपको पसंद नहीं हैं तो अब उन्हें बाहर कर दो।

समूह की बैठक लोगों का खासा ध्यान खींच रही है। लोग विरोधी पार्टियों के झंडे एक साथ देखकर समूह के सदस्यों के पास आते हैं और उनकी बात सुनते हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें