1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

गोविंदा नहीं लड़ेंगे चुनाव

गोविंदा
फिल्म अभिनेता और उत्तर मुंबई से कांग्रेसी सांसद गोविंदा इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने रविवार को की।

चव्हाण ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने उम्मीदवार चुनने के लिए जो इंटरव्यू लिए थे, गोविंदा उनमें भी शामिल नहीं थे। संसद में कम उपस्थिति के आरोपों को झेल रहे गोविंदा होली के दिन किन्नरों में नोट बाँटने की घटना को लेकर भी विवादों से घिर गए थे। चुनाव आयोग ने इस मामले में जाँच के आदेश दे रखे हैं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार उत्तर मुंबई सीट के लिए फिल्म अभिनेत्री नगमा और शिवसेना से कांग्रेस में आए पूर्व सांसद संजय निरूपम समेत कुछ नामों की चर्चा है।

गोविंदा ने पिछले चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक को हराया था।
लेखक के बारे में
वार्ता