1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. कल्याणसिंह के खिलाफ मुकदमा

कल्याणसिंह के खिलाफ मुकदमा

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में जाति विशेष के विरुद्ध भड़काऊ भाषण करने के आरोप में आगरा के ताजगंज थाने में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने बताया कि कल्याणसिंह पर 29 अप्रैल के फतेहपुर सीकरी से सपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में जाति एवं वर्ग पर आधारित भड़काऊ भाषण करने का आरोप है।

बृजलाल ने बताया कि आगरा के ताजगंज थाने पर आईपीसी और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहज दर्ज मुकदमे के अनुसार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सपा उम्मीदवार के पक्ष में जाति एवं समुदाय के आधार पर समर्थन माँगा और ऐसा करने के लिए उन्होंने जाति एवं वर्ग के आधार पर शत्रुता एवं घृणा की भावना भड़काने की कोशिश की।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें