एमएसआई की नई नेटबुक रेंज
|
ये तीनों नेटबुक ही इंटर एटम प्रोसेसर पर कार्य करती हैं और इनमें एमएसआई का फेस रिकगनिशन सॉफ्टवेयर भी मौजूद है।
यू115 नेटबुक में झेड 530 एटम प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 2जीबी डीहीआर2 रैम दी गई है। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और वायरलैस सुविधा भी है।
यू120 एच इंटेल के 1.6 गीगाहर्टज एटम प्रोसेसर पर कार्य करती है और इसमें 1 जीबी की मेमोरी उपलब्ध है। इस नेटबुक में 2.0 मेगापिक्सल केमरे के साथ ब्लूटूथ की सुविधा और कार्ड रीडर भी दिया गया है। यू110 में भी यू120 के फीचर उपलब्ध हैं और 250 जीबी की हार्डडिस्क ड्राइव है।
ये नेटबुक जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है।

