उड़ने नहीं दोगे तो उड़ जाएगा
भवन निर्माण कला में निपुण एक स्थपति को एक राजकुमार ने अद्वितीय महल बनाने को कहा। वह पूरी लगन और मेहनत से काम में लग गया। कार्य के अंतिम चरण में राजकुमार महल देखने पहुँचा और उसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गया। स्थपति की प्रशंसा करते हुए उसने पूछा- क्या ऐसा महल तुमने पहले कभी बनाया है?
उसके मना करने पर राजकुमार ने कुटिल मुस्कान बिखेरते हुए धीरे से अपने एक दरबारी संजिक से कहा- मैं ऐसा दूसरा महल बनने भी नहीं दूँगा। संजिक उसका आशय समझ गया। अवसर देखकर वह स्थपति से बोला- कई बार व्यक्ति की खूबी ही उसकी जान की दुश्मन बन जाती है। इसलिए तुम सचेत रहना। अगले दिन स्थपति राजकुमार के पास जाकर बोला कि महल में सबसे खास काम के लिए उसे उच्च कोटि की लकड़ी और एकांत चाहिए, ताकि कोई देख न ले। ऐसा ही किया गया।
स्थपति ने उस लकड़ी से एक विमान तैयार किया। इस बीच राजकुमार को कुछ संदेह हुआ। उसने सैनिकों को महल को चारों ओर से घेरने के लिए भेजा। लेकिन उनके वहाँ तक पहुँचने से पहले ही स्थपति विमान से सपरिवार उड़कर दूसरे राज्य में पहुँच गया। वहाँ उसने और भी कई शानदार महल बनाए।
दोस्तो, कहते हैं प्रतिभा तभी फलीभूत होती है जब उसे चतुराई का साथ मिल जाए, क्योंकि वही प्रतिभा को सही दिशा देती है। यदि स्थपति में प्रतिभा के साथ चतुराई न होती तो निश्चित ही वह अपनी जान से हाथ धो बैठता। इसलिए प्रतिभावान व्यक्ति का बुद्धिमान होना भी जरूरी होता है। क्योंकि चतुराई का सीधा संबंध बुद्धि से होता है। ऐसी युति वाले व्यक्ति को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाता क्योंकि वह अपनी प्रतिभा को दबाने, कुचलने की कोशिश करने वालों के प्रयासों को नाकाम करता जाता है।
दूसरी ओर, आप भी किसी ऐसे व्यक्ति को जानते होंगे, जिसकी किसी खूबी को देखकर आप दावे करते होंगे कि देखना वह बहुत आगे जाएगा, लेकिन वह एक सीमा से आगे नहीं बढ़ पाया। आगे की तो छोड़ो, वह जिस मुकाम पर था, उससे भी पीछे चला गया। जानते हैं उसके साथ ऐसा क्यों हुआ।
वह इसलिए कि उसका भी पाला उस राजकुमार जैसे किसी आशंकित बॉस से पड़ गया होगा। ऐसे बॉस के मन में अपने मातहत की खूबी, प्रतिभा को देखकर सकारात्मक की बजाय नकारात्मक विचार आ जाते हैं और वह उसकी प्रतिभा का सही उपयोग कर उसे आगे बढ़ाने की बजाय उसे दबाना शुरू कर देता है।
इसके पीछे कारण यह होता है कि दूसरे की प्रतिभा को देखकर ऐसे लोग अकसर खुश तो बहुत होते हैं, लेकिन साथ ही उन्हें यह भय भी सताने लगता है कि यदि यह हमें छोड़कर किसी और के लिए काम करने लगेगा तो उसका फायदा और हमारा नुकसान हो जाएगा। ऐसे में बिना किसी बात के आशंकित होकर वे उस व्यक्ति के पर काटने लगते हैं, ताकि उसके पर न निकल आएँ, वह ज्यादा न उड़ सके, आगे न बढ़ सके।
दूसरे शब्दों में वे उसकी स्किल को किल करने लगते हैं, लेकिन मुश्किल की बात भी यही है। इससे उसका मन आहत होता है और किसी दिन मौका देखकर वह वहाँ से उड़ जाता है और किसी दूसरी बेहतर जगह पर जाकर काम करने लगता है जहाँ कि उसकी और उसकी प्रतिभा की कद्र होती है।
इसलिए उचित यही है कि यदि कोई पूरी निष्ठा से आपके लिए अच्छा काम कर रहा है तो उसे प्रोत्साहित करें, उसे आगे बढ़ाएँ, पर कतरने की बजाय उसके पर लगाएँ। ऐसा करने पर वह और भी अच्छा काम करेगा, जिसका सीधा लाभ आपको और आपकी कंपनी को होगा। तब वह भी सफलता की उड़ान भरेगा और आप भी।
और अंत में, आज ही के दिन सन् 1903 में राइट बंधुओं ने हवाई जहाज का आविष्कार कर उसकी पहली बार सफल उड़ान भरी थी। यह अलग बात है कि हमारे शास्त्रों में भी पुष्पक जैसे कई विमानों का उल्लेख है। खैर, आज से आप भी अपनी प्रतिभा का चतुराई के साथ उपयोग करना शुरू कर दें। तब आप भी भरेंगे सफलता की ऊँची से ऊँची उड़ान। अरे, यह मेरे शरीर में अचानक विमान के टेकऑफ-सा कंपन कैसा? ओह, भरी सर्दी में किसी ने पंखा चालू कर दिया है।
उसके मना करने पर राजकुमार ने कुटिल मुस्कान बिखेरते हुए धीरे से अपने एक दरबारी संजिक से कहा- मैं ऐसा दूसरा महल बनने भी नहीं दूँगा। संजिक उसका आशय समझ गया। अवसर देखकर वह स्थपति से बोला- कई बार व्यक्ति की खूबी ही उसकी जान की दुश्मन बन जाती है। इसलिए तुम सचेत रहना। अगले दिन स्थपति राजकुमार के पास जाकर बोला कि महल में सबसे खास काम के लिए उसे उच्च कोटि की लकड़ी और एकांत चाहिए, ताकि कोई देख न ले। ऐसा ही किया गया।
| |