क्या मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही कांग्रेसियों ने मनाई बीफ पार्टी..जानिए सच..
‘कांग्रेस मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही भारत में गौ हत्या हुईं केरल में, गौ मांस की पार्टी मनाई कांग्रेस कर्मियों ने, क्या मीडिया ने ये खबरें कवरेज में कभी लीं, नहीं !! क्योंकि MediaIsAntiHindu’ – इस मैसेज के साथ 5 तस्वीरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही केरल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर गौ हत्या की और बीफ पार्टी मनाई। लेकिन हिंदू-विरोधी मीडिया ने इन खबरों को प्रकाशित नहीं किया।
फेसबुक पेज ‘हिंदुत्व को बचाना है भगवा लाना है Mission 2024 Successfull’ ने 16 जुलाई को जैसे ही उपरोक्त मैसेज के साथ फेसबुक पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं, तो लोगों ने इसे धड़ाधड़ शेयर करना शुरू कर दिया। कई अन्य लोगों ने भी ऐसा ही पोस्ट अपने टाइमलाइन पर भी शेयर किया है।
अब जानते हैं.. क्या है सच..
जब हमने पहली तस्वीर को गूगल इमेज सर्च के जरिये ढूंढा, तो हमें पिछले साल मई की कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं। दरअसल, केंद्र सरकार ने 23 मई 2017 को एक अधिसूचना जारी करके मवेशी बाजार से पशुओं के वध के लिए उनकी खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया था।
केंद्र सरकार की इस अधिसूचना का केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, मेघालय और त्रिपुरा सरकारों ने विरोध किया था। केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर बछड़ा काटा गया था और कई अन्य जगह बीफ पार्टी की गई थी। यह तस्वीर उस दौरान की है। दूसरी तस्वीर भी उसी घटना की है।
बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया था।
राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट भी किया था।
अब बात करते हैं तीसरी तस्वीर की, जिसपर ‘gritty images Hindustan times’ का वाटरमार्क्स साफ देखा जा सकता है। हमें gritty images पर यह तस्वीर भी मिल गई। लेकिन यह तस्वीर भी अभी की नहीं, बल्कि अक्तूबर 2015 की है, जब कवि सुबोध सरकार और पश्चिम बंगाल के पूर्व मेयर बिकास रंजन भट्टाचार्य ने बीफ बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बीफ खाया था। ऐसे ही तीसरी और चौथी तस्वीर को भी सिर्फ इस गलत संदेश को फैलाने के लिए पोस्ट किया गया है।
हमारी पड़ताल में कांग्रेस के मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही कांग्रेसियों द्वारा गौहत्या कर बीफ पार्टी करने की यह तस्वीरें झूठी साबित हुईं।
अब जानते हैं.. क्या है सच..जब हमने पहली तस्वीर को गूगल इमेज सर्च के जरिये ढूंढा, तो हमें पिछले साल मई की कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं। दरअसल, केंद्र सरकार ने 23 मई 2017 को एक अधिसूचना जारी करके मवेशी बाजार से पशुओं के वध के लिए उनकी खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया था।
केंद्र सरकार की इस अधिसूचना का केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, मेघालय और त्रिपुरा सरकारों ने विरोध किया था। केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर बछड़ा काटा गया था और कई अन्य जगह बीफ पार्टी की गई थी। यह तस्वीर उस दौरान की है। दूसरी तस्वीर भी उसी घटना की है।बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया था।
Another Venue in Kerala: Sharing more pics of Kerala Congress Beef Party pic.twitter.com/aDqSQ46wCx
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) May 29, 2017
राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट भी किया था।
What happened in Kerala yesterday is thoughtless,barbaric& completely unacceptable to me &the Congress Party.I strongly condemn the incident
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 28, 2017