शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. rules of sleeping

सोने से पहले सोने के यह नियम पढ़ें

शयन के नियम
क्या आप जानते हैं शयन के यह नियम

दिन और रात बने ही इसलिए है कि दिन में काम और रात में हम विश्राम कर सके। लेकिन शास्त्रों में शयन संबंधी नियमों का उल्लेख है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र... 
1. सदा पूर्व व दक्षिण की तरफ सिर करके सोना चाहिए। उत्तर या पश्चिम की तरफ सिर करके नहीं सोना चाहिए।

2. पूर्व की तरफ सिर करके सोने से बुद्धि प्राप्त होती है। दक्षिण की तरफ सिर करके सोने से आयु की वृद्धि होती है। पश्चिम की तरफ सिर करके सोने से मानसिक विकार प्राप्त होते हैं। उत्तर की तरफ सिर करके सोने से हानि होती है तथा आयु क्षीण होती है।
3. बांस या पलाश की लकड़ी से बने पलंग पर नहीं सोना चाहिए, सिर को नीचे लटकाकर नहीं सोना चाहिए।

4. सोने से पहले ललाट से तिलक और सिर से पुष्प का त्याग कर देना चाहिए।

5. दिन में नहीं सोना चाहिए, दिन में सोने से रोग उत्पन्न होते हैं। सुश्रुत संहिता के अनुसार सभी ऋतुओं में दिन में सोना निषिद्ध है, पर ग्रीष्म ऋतु में दिन में सोना निषिद्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें
जुलाई में कर लें शादी वरना नवंबर तक रुकना होगा