घर की इस दिशा में यदि रख दिया शंख तो धन में रहेगी हमेशा बरकत
shankh ko kis disha mein rakhen
किस दिशा में रखें शंख:- भगवान कुबेर की दिशा उत्तर होती है। उत्तर दिशा में या पूजाघर के उत्तर में शंख रखने से धन की कभी कमी नहीं रहती है। इसके अलावा शंख को उत्तर पूर्व यानी ईशान दिशा में भी रख सकते हैं। इस दिशा में शंख को रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में शांति बनी रहती है।
शंख रखने के फायदे:-
गणेश शंख, लक्ष्मी शंख या कामधेनु नाम का शंख घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए इसे अपने घर में स्थापित करना चाहिए। दक्षिणावर्ती शंख से पितरों का तर्पण करने से पितरों की शांति होती है। दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्मीस्वरूप कहा जाता है। इसके बिना लक्ष्मीजी की आराधना पूरी नहीं मानी जाती है।
शंख से वास्तुदोष ही दूर नहीं होता इससे आरोग्य वृद्धि, आयुष्य प्राप्ति, लक्ष्मी प्राप्ति, पुत्र प्राप्ति, पितृ-दोष शांति, विवाह आदि की रुकावट भी दूर होती है। इसके अलावा शंख कई चमत्कारिक लाभ के लिए भी जाना जाता है।
