• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. वेलेंटाइन डे
  4. Propose Day
Written By WD Feature Desk

रिलेशनशिप के लिए बेहद खास है Propose Day, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

क्या है प्रपोज डे का इतिहास? जानें इस दिन का महत्व

Propose Day
Propose Day
  • इस दिन की शुरुआत 1477 में हुई थी।
  • पहली बार हीरे की अंगूठी से किया था प्रपोज।
  • 1816 में राजकुमारी चार्लोट के प्रपोज की काफी चर्चा हुई।
Propose Day 2024 : वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2024) शुरू हो चुका और आप भी तैयार हो जाइए अपने प्यार का इज़हार करने के लिए। इस वीक की शुरुआत रोज डे से होती है और इसके बाद प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जाता है। यानी हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। कई ऐसे कपल्स होते हैं जो अपने प्यार का इज़हार करने के लिए इस दिन को चुनते हैं और अपने प्यार को हमेशा के लिए यादगार बनाते हैं। ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?
 
अगर आप भी लंबे समय से अपने पार्टनर को प्रपोज करना कहते हैं तो आप कोई अच्छी ट्रि, कैंडल लाइट डिनर या मूवी जैसी मज़ेदार एक्टिविटी को उनके साथ प्लान कर सकते हैं। प्रपोज डे मनाने के कई तरीके हैं और अपनी रोमांटिक लाइफ को रोचक बनाने के लिए वैलेंटाइन वीक एक बेहतरीन अवसर है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्रपोज डे क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है? तो आइए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में...
 
क्या है प्रपोज डे का इतिहास? | Propose Day History
माना जाता है कि प्रपोज डे की शुरुआत वैलेंटाइन वीक से ही शुरू हुई थी, जो सदियों से मनाया जाता रहा है। जैसा कि आपको पता है कि वैलेंटाइन वीक और इससे जुड़े दिनों की शुरुआत पश्चिमी देशों से हुई थी। तब से यह पर्व भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा। 
Propose Day
प्रपोज डे का इतिहास अच्छी तरह से प्रलेखित तो नहीं है और इसकी उत्पत्ति भी अस्पष्ट है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि 1477 में, ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। 1816 में राजकुमारी चार्लोट के अपने भावी पति के प्रपोज करने की खुब चर्चा हुई। यही कारण है कि वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। ऐसे कई सारी कहानियां प्रपोज डे के बारे में प्रचलित है। 
क्या है प्रपोज डे का महत्व?
प्रपोज डे उन कपल्स के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है जो रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर को प्रपोज करके अपने प्यार को आधिकारिक बनाना चाहते हैं। यह दिन कई रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है और दो व्यक्तियों के बीच प्रतिबद्धता और प्यार का प्रतीक है।
 
इस दिन बहुत से लोग अपने पार्टनर को खास और यादगार तरीके से प्रपोज करना चाहते हैं। उन्हें कोई खास तोहफा देते हैं या रोमांटिक आउटिंग का प्लान बनाते हैं। यह प्यार और प्रतिबद्धता का जश्न मनाने और एक साथ भविष्य की ओर यात्रा शुरू करने का दिन है।
ये भी पढ़ें
मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी चॉकलेट! क्या आपको पता है इसका इतिहास?