मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वेबदुनिया विशेष 08
  3. वेलेंटाइन डे
Written By प्रियंका पांडेय

क्या है प्यार?

लिपटा अद्‍भुत अहसास प्यार
WDWD
रेशम के फाहों में लिपटा
मन का कोमल-सा भाव,
या फिर अपनी आँखें मींचता
भोला सा स्वप्न सुकुमार...

हौले से आकर
कुम्हला जाता है मन को
और छोड़ जाता है
मीठा-मीठा सा अहसास...

कभी अंगड़ाई में लिपटता
कभी तनहाई में सिमटता
कभी चाँद देख, छूने को ललचता
खिड़की से झाँकता बार-बार...

कभी बनकर अखंड विश्वास
देता है सर्वस्व निःस्वार्थ
एक नहीं फिर बारंबार
फैलाता है बन प्रकाश
उल्लास भरा अद्‍भुत अहसास
जिसे शायद कहते हैं प्यार...