पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगी क्लासेस, सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज और लगभग 40 हजार परिवारों को पक्की छत मिलने का भी जिक्र किया।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, राज्य आंदोलनकारियों की परिकल्पना के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश के सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रारंभ होना तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 40 हजार परिवारों को पक्की छत उपलब्ध होना इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए पंचायतों का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।
राज्य आंदोलनकारियों की परिकल्पना के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश के सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रारंभ होना तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 40 हजार परिवारों को पक्की छत उपलब्ध होना इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हरिद्वार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए पंचायतों का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 9, 2026
गौरतलब है कि पिथौरागढ़ के स्व. जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की 50 सीटों पर प्रवेश की मान्यता मिल गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से आदेश जारी होने के बाद यहां एडिशन भी शुरू हो गए हैं। काउंसलिंग पूरी होने के बाद 26 अक्टूबर से यहां क्लासेस भी शुरू हो जाएगी।

