पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के साथ समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की यह सेवा यात्रा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उनके नेतृत्व में विकास के साथ-साथ हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत को भी नई शक्ति मिली है। देवभूमि उत्तराखण्ड के तीर्थस्थलों का विकास और धार्मिक विरासत का संरक्षण इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा से आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु प्रदान करने तथा उन्हें निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति देने की प्रार्थना की। #25YearsOfSeva
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 7, 2026

