1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तराखंड
  4. cm-pushkar-singh-dhami-tributes-nana-patekar

नाना पाटेकर के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, कहा- भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति

nana patekar
CM Pushkar Singh Dhami Tributes Nana Patekar: मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में 75 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। ALSO READ: 'तिरंगे के लिए समर्पित था जीवन': नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- वे परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। 
 
उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर जी का निधन फिल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित नाना पाटेकर ने तिरंगा, क्रांतिवीर, अब तक छप्पन, अपहरण, वेलकम समेत लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुके थे। वे एक सफल अभिनेता होने के साथ ही एक समाजसेवी भी थे। उन्हे प्रादेशिक सेना में शामिल होकर देशसेवा का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे 1999 में कारगिल युद्ध में भी शामिल हुए थे। ALSO READ: असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन
अगला लेख
'तिरंगे के लिए समर्पित था जीवन': नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- वे परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े