'तिरंगे के लिए समर्पित था जीवन': नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- वे परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े
मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन तिरंगे की आन बान और शान के लिए समर्पित रहा। वह बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े। ALSO READ: असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सुबह ही एक खबर आई है कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। वह एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर जी का जीवन तिरंगे की आन बान और शान के लिए समर्पित रहा। वह बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त व्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया।
पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर एक ऐसे क्रांतिवीर थे जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। वह देश विरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे। मैं उन्हें को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार जनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ALSO READ: नाना पाटेकर 4 दिन पहले ही बोले थे- हम सबको एक दिन जाना है
इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। नाना पाटेकर ने हर भूमिका को शानदार तरीके से और नए अंदाज में निभाया।
उन्होंने ऐसे किरदार दिए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था; वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। ALSO READ: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन
Few actors possessed the intensity, individuality and unmistakable presence that Shri Nana Patekar Ji had. He brought remarkable versatility and creativity to every role and gave us characters that will be remembered for generations. He was also admired for his frank and forthright views, never hesitating to express what he believed in. Shri Nana Patekars contribution to Hindi and Marathi cinema was immense. His passing leaves a deep void. My condolences to his family, friends and countless admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
75 वर्षीय पाटेकर का गुरुवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने के बाद गोवा में निधन हो गया। वो डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए था। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, लगातार 45 मिनट तक सीपीआर दिए जाने के बावजूद पाटेकर होश में नहीं आए।

