1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. husband wife

मथुरा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल | husband wife

husbandwifebrawl
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है।

 
रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है, जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
 
उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है। हाजरा से उसकी शादी 3 साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है। भाटी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। (भाषा)
अगला लेख
मेनका गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा के पूर्व मंत्री ने कहा- 'घटिया महिला'