रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Nikay Chunav 2023 live updates
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 मई 2023 (07:48 IST)

यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान, 38 जिलों में वोटिंग

यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान, 38 जिलों में वोटिंग - UP Nikay Chunav 2023 live updates
UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (Uttar Pradesh elections) में दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ। राज्य में 38 जिलों में 1.92 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पल-पल की जानकारी...
-कानपुर नगर, कानपुर देहात, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, तथा अमेठी समेत 38 जिलों में मतदान जारी।
-वोट शाम छह बजे तक डाले जाएंगे। 13 मई को आएंगे चुनाव परिणाम।
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें। आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा. ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!’
-7 नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में।
-95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्यों के लिए 13,315 उम्मीदवार मैदान में।
-नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार तथा इनके 3,459 सदस्यों के पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं।