1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP crime news : molesting girl in wedding procession in agra

यूपी के आगरा में दबंगों ने रोकी बारात, महिलाओं से की छेड़छाड़

UP crime news
Agra News : उत्तरप्रदेश के आगरा में दूल्हे का घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाना दबंगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने बारात में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ करने के अलावा अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के 4 दिन बाद आरोपी दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सदर अर्चना सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति कानून समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
पुलिस के अनुसार, जाटव समाज की गीता की बेटी अंजना की बारात आई थी। गीता का आरोप है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात के साथ चल रहा था कि अचानक आरोपी शादी समारोह में घुस आए और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने बाराती तथा घराती पक्ष के लोगों को जमकर पीटा।
 
उन्होंने कहा कि शादी में विघ्न डालने के लिए कई बार मैरिज होम की बिजली भी काट दी गई। गीता की शिकायत पर चार दिन बाद पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
 
गीता का आरोप है कि ठाकुर समाज की बस्ती से गुजरने के दौरान कुछ लोगों ने जातिसूचक अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए घोड़ी पर चढक़र निकलने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शादी में व्यवधान से बचने के लिए बारात बैंड बंद कर वहां से निकाली गई, लेकिन इसके बाद दबंग लाठी-डंडे लेकर मैरिज होम में घुस गए और अभद्रता की। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान जारी, अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट (Live Updates)