• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sonia gandhi never mentioned sovereignty for Karnataka : congress
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 मई 2023 (08:32 IST)

कांग्रेस ने ट्वीट किया डिलीट, कहा- सोनिया गांधी ने संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल नहीं किया

congress clarify sonia gandhi never mentioned Sovereignty Of Karnataka
congress clearification on Sonia Gandhi speech : कांग्रेस ने दावा किया कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक में अपने चुनावी भाषण में कहीं भी संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। उसके टि्वटर हैंडल पर गलती से इस शब्द से जुड़ा एक ट्वीट कर दिया गया था जिसे अब डिलीट कर दिया गया है।
 
कांग्रेस का स्पष्टीकरण सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कर्नाटक की संप्रभुता संबंधी टिप्पणी पर पार्टी की सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने और सुधारने के लिए कहे जाने के बाद आया है।
 
पार्टी ने ट्वीट कर कहा, सोनिया गांधी जी द्वारा 6 मई को हुबली में दिए गए भाषण में कहीं भी ‘संप्रभुता’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। रिपोर्ट में इसका उल्लेख गलती से कर दिया गया था। इसलिए इसे डिलीट किया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गत सोमवार को निर्वाचन आयोग का रुख कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने और चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के लिए संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की। भाजपा ने इस मुद्दे पर गांधी के उस बयान की एक प्रति भी सौंपी थी , जिसे कांग्रेस ने ट्वीट किया था।
 
कांग्रेस ने शनिवार को हुबली में एक चुनावी रैली में सोनिया गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने 6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों को एक कड़ा संदेश दिया। पार्टी ने उनकी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह जनसभा को संबोधित करते दिख रही हैं। ट्वीट में कहा गया था कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा नहीं करने देगी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्वीट को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग करने का प्रयास कर रही है।