सम्बंधित जानकारी
- एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी
- पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही
- रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री
- इराक के मॉल में भीषण आग, 60 से ज्यादा लोगों की मौत
- 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी
पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन
TRF terrorist organisation : अमेरिका ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। टीआरएफ ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमला 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला था। उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की मौत के बाद न्याय और भारत के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Today, the US Department of State is adding The Resistance Front (TRF) as a designated Foreign Terrorist Organisation (FTO) and Specially Designated Global Terrorist (SDGT).
— ANI (@ANI) July 17, 2025
TRF, a Lashkar-e-Tayyiba (LeT) front and proxy, claimed responsibility for the April 22, 2025, Pahalgam… pic.twitter.com/LklJLIa1xr
क्या है TRF : टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा (LET) का एक हिस्सा माना जाता है, जो पाकिस्तान का आतंकी संगठन है। यह गुट 2019 में तब सामने आया जब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया। दावा किया जा रहा है कि टीआरएफ का मास्टरमाइंड सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में बैठकर इसे संचालित करता है।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से बना यह आतंकी संगठन भारत में पहले भी कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 2019 में पुलवामा हमले में भी टीआरएफ का नाम सामने आया था हालांकि जांच में इस संगठन का सीधा कनेक्शन नहीं मिला। इस हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद नामक आतंकी संगठन ने ली थी।
इस पर 2020 में भाजपा नेता और उसके परिवार की हत्या और 2023 में पुलवामा में कश्मीरी पंडित की हत्या का भी आरोप है। कश्मीर में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए भारत सरकार ने इसे 2023 में ही आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था।
edited by : Nrapendra Gupta
