आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस की कंटेनर से टक्कर, 18 की मौत
Unnao accident : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस की कंटेनर से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह स्लीपर बस शिवगढ़ से दिल्ली जा रही थी। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर उसकी कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस और टक्कर दोनों के परखच्चे उड़ गए।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसबी शिरोडकर ने समाचार एजेंसी भाषा से कहा कि दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई जिनमें 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे में 19 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।#BREAKING | यूपी के उन्नाव में डबल डेकर बस की कंटेनर से हुई टक्कर, हादसे में 20 लोगों की हुई मौत और 30 से ज्यादा घायल #UttarPradesh #Accident #BreakingNews #Deaths #Unnao pic.twitter.com/4XGehkDMFr
— Monu Lodhi ???????? (@monu_lodh) July 10, 2024
Edited by : Nrapendra Gupta

