1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. theft hanged set on fire video viral police registered case arrested

UP के फिरोजाबाद में तालिबानी सजा, चोरी के आरोपी युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे लगाई आग

Firozabad
यूपी के फिरोजाबाद में तालिबानी फरमान का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर लटकाकर नीचे से आग लगा दी गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
खबरों के मुताबिक पेड़ पर लटके इस युवक पर चोरी का आरोप था तो गांव के प्रधान विष्णु दयाल और उसके परिवार के लोगों ने युवक को पेड़ पर लटका दिया था और उसके नीचे आग लगा दी। 
घटना को देखते हुए ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने इसमें मुख्य आरोपी प्रधान विष्णु दयाल को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह रही कि युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया। 
अगला लेख
मध्यप्रदेश में ब्यूरोक्रेसी पर असहज और कन्फ्यूज सरकार!, भोपाल कलेक्टर के प्रकरण से उठे सवाल