सम्बंधित जानकारी
- महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने आए 2 कावड़ियों की गंगा में डूबने से मौत
- गैंगरेप पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटक रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत
- UP: बलात्कार पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मौत, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप
- योगी का ऐलान, अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड, 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
- साहब मेरी पत्नी मुझसे बेवजह झगड़ा करती है इसलिए मैं मरने जा रहा हूं...
यूपी के आगरा में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार सुबह एक वाहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से 9 लोगों की मौत हो गई।
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि एत्माउद्दौला पुलिस थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर राजमार्ग पर यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ।
कुमार ने कहा, 'तेज गति से आ रहा एक वाहन सड़क पार कर दूसरी ओर चला गया और वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।'
कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। ये लोग झारखंड से थे। (भाषा)
