सम्बंधित जानकारी
- यूपी के आसमान से बरसी आफत, 8 जिलों में बिजली गिरने से 14 की मौत
- योगी सरकार में सुनवाई न होने पर क्षुब्ध मंत्री का इस्तीफा, गृहमंत्री को पत्र भेजकर व्यक्त की अपनी पीड़ा
- बारिश के लिए आजमाया अनोखा टोटका, मेंढकों के जोड़े का कराया प्रतीकात्मक विवाह
- UP: लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश
- स्कूल में बच्चों से साफ कराई पानी की टंकी, वायरल हुआ वीडियो
ठेकेदार को महंगा पड़ा बिल्डर से बकाया रुपए मांगना, जिंदा जलाया
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चकेरी इलाके में बुधवार को एक ठेकेदार को एक बिल्डर से बकाया रुपए मांगना खासा महंगा पड़ गया। बिल्डर ने एक साथी के साथ मिलकर ठेकेदार जिंदा जला दिया। ठेकेदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला इलाके का निवासी ठेकेदार राजेंद्र पाल अपने बकाया 18 लाख रुपए मांगने के लिए बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के घर गया था।
पाल के बेटे अरविंद का आरोप है कि शैलेंद्र और उसके अकाउंटेंट राघवेंद्र तिवारी ने अपने घर के बरामदे में उसके पिता को आग के हवाले कर दिया। लगभग 80% जली हालत में उसे मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
कुमार ने बताया कि बिल्डर शैलेंद्र और उसके अकाउंटेंट राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस बीच, मृतक ठेकेदार के बेटे अरविंद ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने बिल्डर से अपना धन वापस लेने के लिए अनेक अधिकारियों से बहुत मिन्नतें की लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।
