सम्बंधित जानकारी
- UP : भदोही में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या
- UP: सीएम आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर की पुलिसकर्मियों के लिए कई घोषणाएं
- पीएम मोदी ने वाराणसी में आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल का लोकार्पण किया
- मुजफ्फरनगर में विवादित पोस्ट से बवाल, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, 700 के खिलाफ FIR दर्ज
- करवा चौथ पर वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 6100 करोड़ की सौगात
UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr Cylinder Blast : उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया और 5 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। मेरठ ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके की एक कालोनी में विस्फोट से पांच लोगों के मरने और कुछ लोगों के मलबें में दबे होने की सूचना आई है। आधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद इलाके की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस तथा जेसीबी को मौके पर बुला लिया।
पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे को हटाकर उसमें कोई और तो नहीं है यह देखा जा रहा है। भाषा
