1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP's mission in UP 2024 Lok Sabha elections

UP: BJP का मिशन 2024 लोकसभा चुनाव, तैयार करेगी रणनीति, होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

Uttar Pradesh BJP
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में जहां प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अंदर चल रही अंतरकलह को अभी समाप्त करने में जुटी है और पार्टी को एकजुट करने में प्रयासरत है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी '80 में 80' पार्टी के नारे को पूरा करने के लिए उत्तरप्रदेश में लोकसभा 2024 की चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस हेतु भाजपा चित्रकूट में 3 दिनी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है।
 
इसी के चलते चित्रकूट में आयोजित हो रहे 3 दिनी प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम से 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाते हुए दिशा-निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव मिशन 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए चित्रकूट में 3 दिनी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है।
 
भाजपा का यह प्रशिक्षण वर्ग 29 से 31 जुलाई के बीच होगा। इस दौरान भाजपा अब अपना सांगठनिक कौशल और निखारेगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी समाज के उन वर्गों पर फोकस करेगी जिनके बीच अभी ज्यादा पैठ नहीं है। आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों पर चर्चा और भविष्य की रणनीति तय भी बनाएगी।
 
इस कार्यक्रम में भाजपा के इस बार सरकार के मंत्रियों को भी बुलाया गया है यानी सरकार और संगठन दोनों एक मंच पर जुटेंगे। बेहतर समन्वय के साथ कैसे लक्ष्य की ओर बढ़ा जाए, इस पर मंथन होगा। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वालों को पत्र भेजा है। इस वर्ग में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही उत्तरप्रदेश कोटे के वे केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे, जो उत्तरप्रदेश में ही निवास करते हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
यूपी-बिहार में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत