• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Bariatric surgery to reduce obesity proved fatal
Last Updated :मेरठ , बुधवार, 16 जुलाई 2025 (09:37 IST)

मोटापा कम करने की बेरियाट्रिक सर्जरी बनी जानलेवा, भाजपा नेता की बहन की मौत, हंगामा

BJP leader's sister Rajni Gupta dies
BJP leader's sister Rajni Gupta dies: यदि आप मोटे हैं और चर्बी कम करने के लिए सर्जरी (Bariatric surgery) करवाते हैं तो संभल जाए। मेरठ में भाजपा नेता की बहन ने एक अस्पताल में मोटापा कम करवाने के ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि न्यूटिमा अस्पताल में मोटापा कम करने के लिए रजनी की बेरियाट्रिक सर्जरी करवाई गई जिसके बाद पेशेंट को समस्या हुई।

डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती जिसके चलते पेशेंट की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के परिवार की तरफ से लगा है। रजनी गुप्ता (Rajni Gupta) की मौत के बाद परिवार ने अस्पताल में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई मांग को लेकर हंगामा करते हुए शव लेने से मना कर दिया।ALSO READ: दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
 
11 जुलाई को बेरियाट्रिक सर्जरी कराई थी : मृतका के परिजनों के बताया कि रजनी गुप्ता ने 11 जुलाई को अस्पताल में वजन कम करने के लिए शरीर से चर्बी निकालने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी कराई थी। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही।

आरोप है कि डॉक्टरों ने टांके ठीक से नहीं लगाए जिससे शरीर में संक्रमण फैल गया। जांच में पता चला कि शरीर में करीब 700 ग्राम फ्लूड जमा हो चुका था। 14 जुलाई को स्थिति गंभीर होने पर दोबारा सर्जरी की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ घंटों बाद रजनी गुप्ता की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट फेल बताया है।ALSO READ: PM Modi on Edible Oil : क्या खाने के तेल से बढ़ता है मोटापा, एक्सपर्ट के मुताबिक खाने के तेल की सही मात्रा कितनी होना चाहिए
 
परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया : रजनी की बेटी और अन्य परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते सही इलाज नहीं किया गया और टालमटोल में कीमती समय गंवा दिया गया। नाराज परिजनों ने शव लेने से इंकार करते हुए अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
 
घटना के बाद से पुलिस-प्रशासन भी हुआ एक्टिव : घटना की सूचना मिलते ही मेरठ किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक शाहिद मंजूर समेत कई सपा नेता अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं घटना के बाद से पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव हो गया। डिप्टी एसपी अभिषेक त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा करते परिजनों का समझाते हुए स्थिति को संभाला है।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं रजनी की मौत से परिवार में मातम पसरा है और इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं होगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE : फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला वाहन चालक गिरफ्तार