1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Azamgarah UP 2 Seater Plane Crash

UP : एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत, 1 लापता

Aircraft
मेरठ। आजमगढ़ जनपद के थाना सरायमीर में एक एयरक्राफ्ट क्रैश होने से हड़कंप मच गया। खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब एक पायलट की मौत हो गई जबकि पायलट के साथ बैठा दूसरे व्यक्ति लापता है। पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा उसकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11.20 मिनट के लगभग पूससा गांव में सेंटरवा खैरूद्दीन के पास एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट से कूदते हुए 2 लोगों को खेतों में काम करते हुए ग्रामीणों ने देखा। इसमें से पायलट का शव खेतों के बीच ग्रामीणों ने खोज लिया, जबकि पायलट के दूसरे साथी का अभी पता नहीं चला है। 

 
एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने एयरक्राफ्ट के मलबे से लगभग 500 मीटर दूर एक घायल व्यक्ति दिखाई पड़ा, जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि एयरक्राफ्ट से कूदने वाले दूसरे व्यक्ति को पायलट है। (सभी फोटो : हिमा अग्रवाल)
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
Unsolved mystery of Death: 10 मौतें जो बनकर रह गईं राज!