सम्बंधित जानकारी
- Fact Check: Farm Bills के विरोध में किसान आंदोलन की नहीं है वायरल तस्वीर, जानिए इसकी सच्चाई
- Live : हंगामा करने वाले सांसदों पर बड़ी कार्रवाई, सभापति नायडू बोले- मैं डेरेक ओ'ब्रायन का नाम लेता हूं कि सदन से बाहर जाएं
- उपसभापति के बचाव में आए मोदी सरकार के 6 मंत्री, राजनाथ बोले- राज्यसभा में जो हुआ, वह दुखद और शर्मनाक
- विपक्ष के विरोध के बीच राज्यसभा में कृषि बिल पारित, PM मोदी बोले- करोड़ों किसान होंगे सशक्त
- 2000 के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, मोदी सरकार ने दी यह जानकारी
कृषि बिल पर नरेन्द्र मोदी का जवाब, किसानों से बोला जा रहा है झूठ
नई दिल्ली। किसान बिल (Agriculture bill) पर विरोधियों को जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग विधेयक को लेकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि भ्रम फैलाने वाले किसानों से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। एमएसपी की पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी साथ ही सरकारी खरीद भी जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि खेती करने की प्रक्रिया आधुनिक होगी। मोदी ने कहा कि कृषि मंडिया बंद नहीं होंगी। दरअसल, कुछ लोगों को अपने हाथ से नियंत्रण जाता दिख रहा है। अत: विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। रबी सीजन में गेहूं की रिकॉर्ड सरकारी खरीदी की गई है।
