बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 12,000 home guards will be recruited in UP
Written By
Last Updated : बुधवार, 11 मई 2022 (11:45 IST)

खुशखबर, हर साल 12,000 होमगार्ड जवानों की भर्ती करेगी योगी सरकार, महिलाओं को मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

Uttar Praesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार रोजगार को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने राज्य में हर साल 12 हजार होमगार्ड के जवानों की भर्ती होगी। यानि राज्य में अगले 4 सालों में 48 हजार होमगार्ड के जवानों की भर्ती होगी। वहीं इस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 फीसदी पद आरक्षित होंगे।
 
यूपी सरकार ने राज्य में रोजगार को बढ़ाने के लिए हर साल 12 हजार होमगार्ड की भर्ती की बात कही है। ये भर्ती अगले 4 सालों तक होगी। राज्य में फिलहाल 34 हजार होमगार्ड जवानों के पद खाली हैं। वहीं अगले 4 सालों में 1 लाख 57 हजार होमगार्ड रिटायर भी होंगे।
 
योगी सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में होमगार्ड्स की भर्ती में भी 20 फीसदी पद आरक्षित किए हैं।
 
 
ये भी पढ़ें
राजद्रोह मामले में SC की अंतरिम रोक, पहले से जेल में बंद लोगों को भी मिलेगी राहत