गुरुवार, 25 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. lpg price hike after elections in 5 states
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (10:28 IST)

चुनाव खत्म होते ही महंगे हुए गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

चुनाव खत्म होते ही महंगे हुए गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम - lpg price hike after elections in 5 states
LPG price hike news : 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही देश में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 21 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।
 
आज से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपए चुकाने होंगे। अब तक आपको एक गैस सिलेंडर 1775.50 रुपए में मिलता था। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से क्रमश: 1908, 1749 और 1968.50 रुपए में मिलेगा।

विमान ईंधन की कीमत में कटौती :  विमान ईंधन (ATF) की कीमत में शुक्रवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) का दाम 1,06,155.67 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 1,11,344.92 रुपए प्रति किलोलीटर था।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस के दाम तय करती है। पिछले महीने की पहली तारीख को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए से ज्यादा का इजाफा किया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta