सम्बंधित जानकारी
- rule change from 1 october : 1 अक्टूबर से Aadhar, LPG, PPF के नियमों में बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर
- Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
- Bank Holiday List : सितंबर में इन दिनों बैंकों में रहेगा अवकाश, नोट कर लें तारीखें
- Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे
- ATM से निकला कटा-फटा नोट तो किसकी जिम्मेदारी, कैसे बदलवा सकते हैं, बैंक करे मना तो क्या है RBI का नियम
नवरात्रि से पहले महंगे हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या हैं नए दाम?
LPG Price hike : तेल कंपनियों ने अक्टूबर माह के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price Hike) में बढ़ा दिए हैं। नवरात्रि से पहले इस कदम से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। अगस्त से हर माह लगातार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं।
तेल कंपनी इंडियन ऑयल द्वारा जारी लेटेस्ट दर के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1740 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1644 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1692.50 रुपए हो गया। कोलकाता में 1802.50 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1850.50 रुपए और चेन्नई में यह 1855 रुपए से बढ़कर 1903 रुपए हो गया है।
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने जुलाई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपए घटाए थे। इसके बाद से हर माह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अगस्त 2024 में कमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपए महंगा हुआ था तो सितंबर में इसके दाम 39 रुपए बढ़ाए गए।
भले ही तेल कंपनियां कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ा रही है लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह 803 रुपए में मिल रहा है।
