सम्बंधित जानकारी
- शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स
- LPG का विकल्प : अब रसोई गैस की चिंता होगी दूर? सरकारी वैज्ञानिकों ने तैयार किया सस्ता और स्वदेशी विकल्प
- LPG संकट : रसोई गैस की किल्लत के बीच 'सोलर कूकर' कैसे बन सकता है संकटमोचक, खर्च भी आएगा शून्य
- खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट
- ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम
एविएशन मंत्रालय का बड़ा फैसला: फ्लाइट सीटों पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
हवाई सफर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने छह बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों में सबसे अहम फैसला सभी फ्लाइट्स में 60 फीसदी सीटें फ्री उपलब्ध कराना है। एक ही पीएनआर पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को साथ बैठाने की व्यवस्था एयरलाइंस की जिम्मेदारी होगी।
एयरलाइंस को अब 60 फीसदी सीटें ऐसी छोड़ने होंगी, जिसमें किसी तरह का कोई एडिशनल चार्ज नहीं होगा। एयरलाइंस, विंडो सीट, आइल सीट, इमरजेंसी सीट या एस्ट्रा लेग स्पेस सीट के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज करती थी। यात्रियों को अब इन सीट्स के लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा।
मंत्रालय ने कहा कि एक ही पीएनआर पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को साथ बैठाने की व्यवस्था एयरलाइंस की जिम्मेदारी होगी। इससे एल्डरली, बच्चों और फैमिलीज को कम्फर्ट और कन्वीनियंस मिलेगा। पैसेंजर राइट्स फ्रेमवर्क का स्ट्रिक्ट कंप्लायंस एविएशन सेक्टर में बेहद जरूरी है।The Ministry has issued the following directions through the Directorate General of Civil Aviation (DGCA):
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) March 18, 2026
1. Minimum 60% of seats on any flight to be allocated free of charge to ensure fair access
2. Passengers travelling on the same PNR to be seated together, preferably in…
यात्रियों को मिलेगी अधिकारों की जानकारी
एयरलाइंस को कंपनी की वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्स, बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और एयरपोर्ट काउंटर्स पर पैसेंजर राइट्स को प्रॉमिनेंटली डिस्प्ले करना होगा ताकि यात्रियों को अपने अधिकारों की जानकारी आसानी से मिल सके।
विमानन कंपनियों को पैसेंजर राइट्स की जानकारी हिंदी और इंग्लिश के साथ ही क्षेत्रिय भाषा में भी उपलब्ध करानी होंगी। इस ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह जानकारी पहुंच सकेगी और लोगों में अवेयरनेस भी बढ़ेगी।
गौरतलब है कि भारत की गिनती दुनिया के तीसरे सबसे बड़े डोमेस्टिक एविएशन मार्किट के तौर पर होती है। 5 लाख से अधिक यात्री प्रतिदिन हवाई सफर करते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
